इलेक्शन

भगवंत मान कांग्रेस में मेरे डिप्टी बनने को थे तैयार, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 08:46 AM IST

बातचीत के दौरान सिद्धू ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है।

Image

नवजोत सिंह सिद्धू

Photo : PTI

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किय है। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस में शामिल होने की इच्चा जताई थी, और वह मेरे डिप्टी के रूप में काम करने के इच्छुक थे। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में सिद्धू ने दावा किया, 'मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे।

सिद्धू ने किया मान को लेकर दावा

सिद्धू ने कहा- मान ने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा दें तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं। सिद्धू ने यह दावा भाजपा में अपने संभावित कदम के बारे में अटकलों के जवाब में किया कि क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया था।

राहुल और प्रियंका के प्रति वफादारी

बातचीत के दौरान सिद्धू ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति अपनी वफादारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान को सलाह दी कि अगर वह गंभीर हैं तो उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर विचार करना चाहिए और दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ जुड़ना चाहिए। इस सलाह के बाद दोनों के बीच आगे कोई बातचीत नहीं हुई।

इस सवाल पर कि क्या क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू राजनीतिक गुगली फेंक सकते हैं, उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित हैं और राज्य पर बढ़ते कर्ज के लिए मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की आलोचना की। सिद्धू ने आरोप लगाया कि वे (आप नेता) विमान और लक्जरी वाहनों में यात्रा करते हैं, लेकिन कर्ज का बोझ पंजाबियों के कंधों पर पड़ता है।

भाजपा में जाने की उड़ रहीं अफवाहें

ऐसी अफवाहें हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सिद्धू भाजपा में वापसी कर सकते हैं। सिद्धू कांग्रेस के पंजाब नेतृत्व के साथ मतभेदों में उलझे हैं और बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं। वह अपनी रैलियां आयोजित करके पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धू के हालिया आचरण को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article