West Bengal Election 2026 Poll of Polls: पश्चिम बंगाल में अब तक 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 5 एग्जिट पोल में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है। पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
| Exit POlls | TMC | BJP | अन्य |
| Peoples Pulse | 177-187 | 95-110 | 1-4 |
| P-Marq | 118-138 | 150-175 | 0 |
| Matrize | 126-135 | 146-161 | 6-10 |
| Poll Diary | 99-127 | 142-171 | 0-1 |
| Chankya Strategies | 130-140 | 150-160 | 0-5 |
| JVC | 131-152 | 138-152 | 0-4 |
| AVG | 130-146 | 137-155 | 1-4 |
BJP को मिल सकती हैं 150 से 175 सीटें-P MARQ
P MARQ के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 150 से 175 सीटें, टीएमसी को 118-138 सीटें, अन्य को दो से छह सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांगेस को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।BJP को 146-161 सीटें : Matrize
Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में इस बार टीएमसी को 125 से 140 सीटें, भाजपा को 146 से 161 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस को यहां भी कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है।टीएमसी को 178-189 सीटों का अनुमान: Peoples Pulse
Peoples Pulse के सर्वे में टीएमसी को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ममता बनर्जी की पार्टी को 178 से 189 सीटें, भाजपा को 95-110 सीटें, कांग्रेस को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 0-1 सीट मिल सकती है।BJP को मिल सकती हैं 150 से 160 सीटें : Chanakya
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में भाजपा को 150 से 160 सीटें, टीएमसी को 130 से 140 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस और लेफ्ट को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।प्रजा पोल ने भाजपा को दी 208 सीटें
वहीं, प्रजा पोल ने अपने सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक, बंगाल में भाजपा को 178 से 208 सीटों मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत से बहुत आगे का आंकड़ा है। वहीं, इसने टीएमसी को 85 से 110 सीटों तक समेट दिया है। वहीं, प्रजा पोल का दावा है कि अन्य दलों को यहां एक भी सीटें नहीं मिलेंगी।
23 अप्रैल को 152 विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग
बंगाल में पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 टुकड़ियों यानी लगभग 2.5 लाख जवान तैनात किए गए हैं। 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया। इन 152 सीटों में से 2021 में भाजपा ने 59 सीटें जीती थीं, जबकि तृणमूल ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए।
कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
पहले चरण में कई दिग्गज उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद हुई। इनमें नंदीग्राम से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (भाजपा), माथाभांगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (भाजपा), दिनहाटा से राज्य मंत्री उदयन गुहा (तृणमूल), सिलीगुड़ी से गौतम देव (तृणमूल) और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) शामिल हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में टीएमसी ने 123 सीटें और भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की। टीएमसी का वोट प्रतिशत 49.24 प्रतिशत था जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत 36.14 रहा। अन्य को एक सीट मिली।
बंगाल चुनाव की बड़ी बातें
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें
- पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ
- पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई
- दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई
- पहले चरण में कुल 1475 उम्मीदवार
- दूसरे चरण में कुल 1448 उम्मीदवार
- केंद्रीय बलों की 2343 कंपनियां तैनात
- दूसरे चरण में 142 सीटों पर हुआ मतदान
- 142 सीटों में 34 सीटें एससी, 1 सीट एसटी
- 2021 के विधानसभा चुनाव में 80.7 प्रतिशत मतदान हुआ
पलास राणा सबसे अमीर उम्मीदवार
2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी का मत प्रतिशत 49.24 था जबकि भाजपा को 36.14 फीसद वोट हासिल हुए। अन्य को 14.62 प्रतिशत वोट मिला। बंगाल चुनाव में इस बार 22 प्रतिशत यानी 321 उम्मीदवार करोड़पति हैं। बंगाल चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा के पलास राणा हैं। राणा रायदिघी से चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी कुल संपत्ति 105 करोड़ रुपए है। बंगाल चुनाव में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार सोभनदेब चटोपाध्याय है। सोभनदेब की उम्र 82 साल है। वह बालीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार हैं।नोआपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले लंबित हैं। सिंह के खिलाफ 119 मामले लंबित हैं।
