इलेक्शन

Bengal Election: मालदा के मोथाबाड़ी में तनाव, गुस्साए लोगों ने सेक्टर अधिकारी को घेरा

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बीच मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट के बालूचरा हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बाहर तनाव की स्थिति बन गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्टर अधिकारी के पहुंचते ही माहौल गरमा गया। आम मतदाताओं के साथ भाजपा उम्मीदवार निबारन घोष ने भी नाराजगी जताई। गुस्साए लोगों ने अधिकारी को घेर लिया और कुछ मतदाताओं को उन्हें हाथ पकड़कर खींचते हुए भी देखा गया, जिसका वीडियो सामने आया है।

Image

मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट पर माहौल तनावपूर्ण। स्क्रिन ग्रैब

Photo : Twitter

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान जारी है। वोटिंग के बीच मालदा जिले की मोथाबाड़ी विधानसभा सीट पर स्थित बालूचरा हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बाहर तनाव का माहौल देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर अधिकारी के मौके पर पहुंचते ही स्थिति बिगड़ गई।

आम मतदाताओं के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार निबारन घोष (Nibaran Ghosh) भी नाराज नजर आए और उन्होंने अधिकारी के खिलाफ विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने सेक्टर अधिकारी को घेर लिया। इस दौरान कुछ मतदाता उन्हें हाथ पकड़कर खींचते हुए भी कैमरे में कैद हुए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है।

मालदा में मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी: सेक्टर अधिकारी के साथ मारपीट

वहीं, मालदा के मोथाबारी विधानसभा क्षेत्र के बलुचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर काफी तनाव का माहौल था। सेक्टर अधिकारी के पहुंचते ही मोथाबारी से भाजपा उम्मीदवार निबरन घोष समेत आम मतदाता उनके आसपास भड़क उठे। कुछ मतदाताओं को कैमरे में सेक्टर अधिकारी का हाथ खींचते हुए भी कैद किया गया।

परिवर्तन नहीं होगा, तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा: शुभेंदु अधिकारी

इससे पहले वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा," परिवर्तन होगा। यहां हिंदू जो हमारी दीदी-बहिनें हैं, रो रहा है। इस बार परिवर्तन नहीं होगा, तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन हर जगह कुछ गुंडे मौजूद हैं। हमारे मतदान एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बीजेपी बनाम टीएमसी में मुख्य लड़ाई

बीजेपी के लिए इसे शुरुआती बढ़त बनाने का बड़ा मौका माना जा रहा है, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की राह में यह अहम परीक्षा है। इस बीच पीएम मोदी ने खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में करीब 3.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article