Belaganj Chunav Result, (बेलागंज उपचुनाव परिणाम 2024) : बिहार की बेलागंज सीट पर जनता दल-यूनाइटेड की मनोरमा देवी विजयी हुई हैं। इस सीट पर मनोरमा देवी को 73238 वोट मिले। जद-यू उम्मीदवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया। विश्वनाथ को 51872 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद को 17268 वोट मिले। यह सीट राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह के पिता सुरेंद्र प्रसाद यादव के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई। सुरेंद्र जहानाबाद लोकसभा सीट से विजयी हुए हैं। नीतीश कुमार ने इस सीट से पूर्व एमएलसी मनोरवा देवी पर दांव खेला है।
| विश्वनाथ यादव | राजद | हार |
| मनोरमा देवी | जद-यू | विजयी |
| मोहम्मद अमजद | जनसुराज पार्टी |
मुस्लिम और यादव वोटों के बिखराव राजद के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेलागंज में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 65 हजार के आस-पास है। वहीं यादव मतदाताओं की संख्या लगभग 70 हजार है। इन दोनों समुदायों के वोट जिस भी तरफ जाएंगे, वही पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
चार सीटों पर 13 नवंबर को डाले गए वोट
बिहार की तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इस उपचुनाव में शाम छह बजे तक 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से औसतन 52.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शाम छह बजे तक तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 54.02, 51.01 और 56.21 प्रतिशत रहा। इन विधानसभा क्षेत्रों में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 58.68, 51.68 और 52.10 प्रतिशत रहा था। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए 1277 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
आठ-आठ चेक पोस्ट लगाए गए
इस उपचुनाव में कुल 1277-1277 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 11 बैलेट यूनिट, 17 कंट्रोल यूनिट तथा 24 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए जबकि नौ बैलेट यूनिट, नौ कंट्रोल यूनिट तथा 22 वीवीपैट मॉक पोल के बाद बदले गये। मतदान के लिए 477 बैलेट यूनिट, 480 कंट्रोल यूनिट तथा 591 वीवीपैट रिजर्व में रखे गये थे। आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार आज मतदान के दौरान विभागीय नियंत्रण कक्ष में कुल तीन शिकायत प्राप्त हुईं जिनका समय पर निष्पादन कर दिया गया। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है।
बिहार के भोजपुर एवं कैमूर जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य एवं गया जिले की सीमा झारखण्ड राज्य से सटे होने के मद्देनजर इन पड़ोसी राज्यों की सीमा पर आठ-आठ चेक पोस्ट लगाये गये थे। इसके अतिरिक्त राज्य के भीतर भी चेक पोस्ट/नाका लगाये गये थे।
चार सीटों पर पांच महिला उम्मीदवार
बिहार विधानसभा की ये सीटें तत्कालीन विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद ये सभी चार सीटें खाली हो गई थीं। ये सभी सीटें जो गंगा नदी के दक्षिण क्षेत्र में स्थित हैं, आमतौर पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’(इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के राज्य स्तरीय महागठबंधन जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम और कांग्रेस शामिल हैं, का गढ़ माना जाता है। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर माने जा रहे इस उपचुनाव में चुनावी मैदान में डटे रहे कुल 38 उम्मीदवारों जिनमें 05 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
