लाइफस्टाइल

Bhai Dooj Gift Ideas: समय की कमी के चलते नहीं कर पाए शॉपिंग? ये लास्ट-मिनट गिफ्ट आइडियाज आएंगे आपके काम

Bhai Dooj 2026 Gift Ideas: अपने भाई या बहन को उपहार देते समय हमेशा ये बात याद रखें कि उपहार चाहे जो भी हो, असली मायने इस बात के रखते हैं कि वह दिल से दिया गया हो।

Image

इन उपहारों से भाई दूज के त्योहार को बनाएं यादगार (Photo: iStock)

Bhai Dooj Last Minute Gift Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्यार का प्रतीक है। इस साल यह खास पर्व 11 नवंबर को मनाया जा रहा है। भाई दूज पर बहनों द्वारा भाई का तिलक करने के साथ ही एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा भी निभाई जाती है। हालांकि, कई बार व्यस्तता, काम के दबाव या फेस्टिव शॉपिंग के चक्कर में लोग आखिरी समय तक यह तय नहीं कर पाते कि भाई या बहन को क्या गिफ्ट दें।

अगर आप भी आखिरी समय में गिफ्ट को लेकर असमंजस में हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ खास और चुनिंदा विकल्पों की मदद से आप अपने भाई-बहन के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं:

खुशबूदार परफ्यूम गिफ्ट सेट्स: परफ्यूम एक क्लासिक और बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन है। यह भाई और बहन दोनों के लिए उपयुक्त है। मतलब कि बहन भाई को और भाई अपनी बहन तो ये उपहार दे सकता है। आप मिनी परफ्यूम कलेक्शंस या ब्रांडेड परफ्यूम सेट चुन सकते हैं, जिसमें कई तरह की खुशबुएं मिल जाती हैं।

स्किनकेयर और बाथ हैम्पर्स: अगर आपकी बहन को स्किनकेयर पसंद है या भाई अपनी ग्रूमिंग का ध्यान रखते हैं, तो फेस वॉश, मॉइश्चराइजर, सीरम और बॉडी लोशन से जुड़े प्रोडक्ट्स का सेट या बाथ हैम्पर उनके लिए यूजफुल गिफ्ट साबित हो सकता है।

मेकअप और ब्यूटी एसेंशियल्स: मेकअप लवर बहन के लिए लिपस्टिक कलेक्शन, वर्सेटाइल मेकअप पैलेट, मस्कारा या ब्यूटी ऑर्गेनाइजर बेहतरीन विकल्प हैं। शेड्स को लेकर असमंजस हो तो ब्यूटी गिफ्ट कार्ड भी दिया जा सकता है।

मेन्स ग्रूमिंग किट: भाइयों के लिए दाढ़ी की देखभाल, शेविंग एसेंशियल्स और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स से सजी किट बेहद प्रैक्टिकल और काम की चीज है।

वॉलेट, घड़ियां और एक्सेसरीज: स्टाइलिश वॉलेट, कलाई घड़ी, सनग्लासेस या हैंडबैग जैसी चीजें डेली यूज में काम आती हैं और दिखने में भी आकर्षक लगती हैं।

चॉकलेट बॉक्स और पर्सनलाइज्ड नोट्स: समय की कमी होने पर चॉकलेट, कुकीज और ड्राई फ्रूट्स के हैम्पर्स सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प होते हैं। इसके साथ एक हाथ से लिखा हुआ प्यारा नोट इसे और भी खास बना देता है।

अब आप बहुत ज्यादा समय ना वेस्ट करें और तुरंत अपने भाई या बहन के लिए इनमें से कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं। हमेशा ये बात याद रखें कि उपहार चाहे जो भी हो, असली मायने इस बात के रखते हैं कि वह दिल से दिया गया हो।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article