इलेक्शन

Barmer Lok Sabha Chunav Parinam 2024: बाड़मेर लोकसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी हारे, कांग्रेस जीते, बीजेपी तीसरे नंबर पर

Barmer Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Ravindra Singh Bhati vs Kailash Choudhary who will win in barmer: बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी चुनाव हार गए हैं।

Image

बाड़मेर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम लाइव अपडेट्स

Barmer Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Ravindra Singh Bhati vs Kailash Choudhary who will win in Barmer: बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय रविंद्र भाटी की काफी चर्चा थी। उनके जीत के दावे हो रहे थे, हालांकि फाइनल रिजल्ट में वो हार गए हैं। बाड़मेर सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बीजेपी यहां से तीसरे नंबर पर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल ने बाडमेर सीट से जीत हासिल की है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे।

पिछली बार बाड़मेर से कौन जीता था

बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटें जैसलमेर, शिव, बाड़मेर, बायतु, पचपदरा, सिवाना, गुढ़ामालानी, चोहटन शामिल हैं।2019 के लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी थी। इस बाड़मेर सीट से पार्टी के कैलाश चौधरी सांसद चुने गए थे, उन्हें 846526 वोट मिले थे। कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह 522718 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article