इलेक्शन

Exclusive Interview: असम में घुसपैठियों के सवाल; मुसलमान के खिलाफ ही सारा एक्शन...! क्या बोले CM हिमंता बिस्वा सरमा?

Assam CM Interview:असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होने वाले हैं। चुनावी व्यस्तता के बीच हिमंता बिस्वा सरमा ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की, देखें ये खास इंटरव्यू...

Himanta Biswa Sharma Interview:असम विधानसभा चुनाव के लिए माहौल गर्मा गया है। राज्य में कई मुद्दे हैं जिनपर यह चुनाव लड़ा जा रहा है। इस सबके बीच CM हिमंता बिस्वा सरमा ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खुलकर कई अहम मुद्दों जिसमें-असम में घुसपैठ, मुस्लिम, चाइल्ड मैरिज, पोलोराइजेशन आदि पर बात की।

इससे पहले असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने शुक्रवार यानी 20 मार्च 2026 को जलुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया इस दौरान उन्‍होंने एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए जनसमूह के साथ रोड-शो भी किया।

अगर आप चुनाव जीतते हैं तो क्या एक बड़ी जिम्मेदारी भी आपको उठानी होगी ?

हिमंता बिस्वा ने कहा नेचुरल है हमारी सरकार में जो काम हुए और जो काम नहीं भी हुए उनपर चर्चा होगी। तो यह चुनाव मेरे लिए डिफरेंट होगा आपको एकाउंटेबल रहना पड़ेगा रिजल्ट जो भी हो लेकिन इस चुनाव में आप पर चर्चा होगा। यानी जो भी चुनाव लास्ट में लड़ा था उससे ये चुनाव अलग होगा।

घुसपैठियों वाले बयान, मुल्ला, चाइल्ड मैरिज...यानी आपके बयानों से लग रहा कि मुसलमानों के खिलाफ आप हैं उसकी ज्यादा चर्चा हो रही है?

इस सवाल पर हिमंता बिस्वा ने इसे नकारते हुए कहा कि असम में इसपर चर्चा नहीं बल्कि इस बात का जिक्र प्रमुखता से हो रहा कि यहां फ्लाईओवर कितने हैं, हॉस्पिटल कितने है, मेडिकल कालेज कितना हुए हैं लोग इसकी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई अलग चर्चा नहीं हो रही है असम में वही मुद्दा है जो बिहार बंगाल और देश में मुद्दे हैं ...आपने एक्शन लिए लेने की जरूरत थी, लेकिन ये एक्शन इलेक्शन के लिए होता है ये कोई जरूरी नहीं है।

कांग्रेस कह रही है कि आप पूरे चुनाव को पोलोराइज कर रहे हैं?

इस सवाल पर हिमंता बिस्वा ने कहा कि असम पोलोराइज स्टेट पहले से ही है, उन्होंने सवाल करते हुए कहा- मुझे हिन्दू लोग क्यों वोट देगा अगर मैं हिन्दू लोगों का काम नहीं करूंगा अगर उसके घर के सामने रोड ठीक नहीं हुआ है तो वो मुझे क्यों वोट डालेगा? बिस्वा ने उलटा कहा कि आपने मुसलमानों को पोलोराइज करके रखा है कि बीजेपी को वोट मत डालो...

आप एक्शन की बात करते हैं किंतु आपका सारा एक्शन मुसमानों के खिलाफ ही होता है?

हिमंता बिस्वा ने कहा कि यह सही नहीं है एक्शन हिंदू के खिलाफ भी होता है, जैसे -बाल विवाह हमने रोका तो वो मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि हिंदुओं के लिए भी रोका, ऐसा गलत काम हम नहीं करेंगे।

आप राज्य में घुसपैठ की बात करते हैं लेकिन निशाने पर मुसलमान होते हैं?

इस पर हिमंता बिस्वा ने कहा कि घुसपैठिया आते हैं एक इस्लामिक नेशन से, हिन्दू को आप CAA में कानून का दर्जा दे चुके हैं ये कानून मैंने नहीं देश की संसद ने बनाया है।

मोदी जी अमित शाह कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त बनाएंगे पर आप कांग्रेस युक्त बना रहे हैं भाजपा को असम में?

हिमंता बिस्वा बोले कि असम में या देश में कांग्रेस में, सीपीआई में या कहीं और अच्छा मैन पॉवर है तो उसे आपको बीजेपी में लाना अच्छा काम है और हर प्रदेश में यह काम हो रहा है।

क्या लगता है कि असम में एकतरफा चुनाव है?

इस पर मैं हिमंता बिस्वा बोले कि चुनाव एकतरफा है वो जर्नलिस्ट बोल सकता है हम नहीं, ये नहीं मानने वाला हूं एकतरफा है बीजेपी को थोड़ा सा एज है लेकिन हम अच्छे से चुनाव लड़ेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article