गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार? कल ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 04:29 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के के सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब बुधवार को गोवा विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदार घोषित करेंगे। 

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार? कल ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  (AAP) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार ऐलान करने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 19 जनवरी को पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोवा के लिए पार्टी के सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेंगे। गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होना है। 

गोवा में बीजेपी, कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनावी मैदान में है। वर्तमान में गोवा में बीजेपी की सरकार है, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री हैं।

End of Article