UP Congress Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 89 नाम हुए तय, सूची देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 08:48 PM IST

Congress Candidate List for Uttar Pradesh Election 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 89 उम्मीदवारों के नाम हैं।

UP Congress Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 89 नाम हुए तय, सूची देखें

Uttar Pradesh Congress Candidate List 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 89 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट को जोड़कर कांग्रेस अभी तक 255 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस इस बार 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बना रही है। 

तीसरी सूची में 37 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस अब तक कुल 103 महिलाओं को टिकट दे चुकी है। कांग्रेस की तीसरी सूची के मुताबिक, बेहट से पूनम काम्बोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी और हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया गया है। इनके अलावा कई और महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी ने गत 20 जनवरी को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल थीं। इससे पहले, पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

End of Article