Punjab Elections Opinion Poll 2022: पंजाब में किसकी बनेगी सरकार, क्या है जनता का मूड, चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान में कौन है आगे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 08:26 PM IST

Punjab Elections Opinion Poll 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर जानिए जनता का मूड किया है। यहां किसकी सरकार बन रही है।

Punjab Elections Opinion Poll 2022: पंजाब में किसकी बनेगी सरकार, क्या है जनता का मूड, चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान में कौन है आगे?

Punjab Elections Opinion Poll 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में शामिल होने वाली सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में अपनी जीत को पक्की करने लिए लग हुई हैं। उम्मीदवारों के नाम जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी। इस दिन पता चल जाएगी जनता ने किसे जनादेश दिया है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नजर आ रहा है। लेकिन नतीजे आने से पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर जानिए जनता मूड क्या है? 18912 लोगों से पूछकर ओपिनियन पोल तैयार किया गया।

पंजाब में CM पद के लिए पहली पसंद कौन?

कैप्टन अमरिंदर- 2.53%
चरणजीत सिंह चन्नी- 34.78%
सुखबीर बादल- 8.54%
सिद्धू- 4.36%
केजरीवाल- 7.91%
भगवंत मान- 34.63%
अन्य- 7.25%





 क्या चरणजीत सिंह चन्नी के काम से संतुष्ट हैं?

हां- 46.32%
नहीं- 41.52%
कह नहीं सकते- 12.16%

भगवंत मान को CM कैंडिडेट बनाने से AAP को फायदा होगा?

हां- 42.53%
नहीं- 38.15%
फर्क नहीं पड़ेगा- 19.32%

पंजाब में किसे कितनी सीट?

कांग्रेस  : 43-46
बीजेपी : 0-3
अकाली+: 10-13
आम आदमी पार्टी : 57-60
अन्य: 1-2



पंजाब में किसको कितने प्रतिशत वोट?

कांग्रेस : 34.25%
बीजेपी+: 4.01%
अकाली+: 14.8%
आम आदमी पार्टी: 42.38%
एसएसएम: 1.87%
अन्य: 2.68%




पंजाब में आम आदमी पार्टी 57 से 60 सीट लाकर सरकार बना सकती है। 
 

End of Article