नोएडा डोर टू डोर कैंपेन मामला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2022, 07:00 AM IST

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंधन के चलते गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने रविवार को नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया था।

नोएडा डोर टू डोर कैंपेन मामला, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशालन कोविड नियमों के उल्लंघन के चलते एफआईआर दर्ज कराई है। जिला प्रशासन का कहना है कि उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी करते हुए डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की इस कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने कहा कि जब आप राजनाथ सिंह के बेटे के खिलाफ प्रचार में हिस्सा लेंगे तो यही होगा।

'हम तो सिर्फ चार थे, भीड़ बढ़ती गई'
रविवार को नोएडा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ चार लोग थे। उन्हें देखकर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों का आना ही यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का झुकाव कितना बढ़ा है।

चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक बढ़ाई रैलियों, रोड शो पर रोक, इंडोर मीटिंग के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

'ग्रैंड ओल्डमैन पार्टी में सरकार बनाने का दम'
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक विपक्ष पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि केवल सबसे पुरानी पार्टी आम लोगों के बारे में बात कर रही है जबकि दूसरे 'धर्म की राजनीति' करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए अगर किसी दल के पास विजन है तो वो कांग्रेस है। यूपी में अलग अलग दलों को शासन करने का मौका मिला लेकिन हालात में सुधरने की जगह खराब होते गए।







End of Article