Mahie Gill : भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री माही गिल, पंजाब में पार्टी का 'सितारों' पर दांव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 12:55 PM IST

Mahie Gill News : अभिनेत्री माही गिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि अभिनेत्री जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकती हैं। 

Mahie Gill : भाजपा में शामिल हुईं अभिनेत्री माही गिल, पंजाब में पार्टी का 'सितारों' पर दांव

नई दिल्ली : अभिनेत्री माही गिल (Mahie Gill) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुलदस्ता देकर अभिनेत्री का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। पंजाब विस चुनाव से ठीक पहले भाजपा पंजाब इकाई में कुछ सितारों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। 'देव डी' की अभिनेत्री ने पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी की प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि आने वाले समय में वह राजनीति में शामिल हो सकती हैं।

राजनीत में आने का दिया है संकेत
'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' (Saheb Biwi Aur Gangster ) की अभनेत्री चंडीगढ़ से आती हैं। पिछले साल जब उनसे राजनीति में शामिल होने के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, 'अभी राजनीति में आने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैं आने वाले समय में किसी राजनीतिक दल में नजर आ सकती हूं। भविष्य के बारे में किसी को क्या पता।'

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, राहुल गांधी ने की घोषणा


फिल्म 'देव डी' से ख्याति मिली
माही (Mahie Gill) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में 'हवाएं' फिल्म से की। अभिनेत्री को ख्याति अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'देव डी' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने पारो नाम की लड़की की किरदार निभाया था। इसके बाद 'दबंग 2', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3', 'दुर्गामती' में इनके किरदारों को पसंद किया गया।

राज्य में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला
पंजाब (Punjab) में विधानसभा की 117 सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। राज्य में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव मैदान में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन और भाजपा एवं लोक कांग्रेस पार्टी गठबंधन है। राज्य में चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे।     

End of Article