RLD Candidate List: रालोद ने अपने और सात उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जानिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2022, 05:55 PM IST

RLD Candidates List 2022, UP Chunav: सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ रही राष्ट्रीय लोक दल ने आज फिर अपने सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

RLD Candidate List: रालोद ने अपने और सात उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जानिए पूरी लिस्ट

RLD Candidates List For UP ELections: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जहां अपने 107 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी की वहीं मायावती ने भी पहले चरण के लिए 53 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसके बाद अब राष्ट्रीय लोग दल ने अपने 7 और उम्मीदवारों की घोषणा की है। जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है।

सात और उम्मीदवार घोषित

जिन सात नामों की आज घोषणा की गई है उनमें पश्चिमी यूपी की सीटें हैं जिनमें थानाभवन से अशरफ अली को उम्मीदवार बनाया गया है जहां उनका मुकाबला मौजूदा बीजेपी विधायक सुरेश राणा से होगा। वहीं बुढ़ाना से आरएलडी ने बीजेपी के उमेश मलिक के खिलाफ राजपाल बालियान को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मीरापुर से बीजेपी के प्रशांत गुर्जर के खिलाफ चंदन चौहान तथा मुरादनगर से बीजेपी के अजीत पाल त्यागी खिलाफ सुरेंद्र कुमार मुन्नी को रालोद ने उम्मीदवार बनाया है।

शिकारपुर से किरन पाल सिंह बीजेपी के अनिल शर्मा को चुनौती देंगे जबकि बरौली से प्रमोद गौड़ भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह से मुकाबला करेंगे। इगलास सीट पर भी इस बार कड़ा मुकाबला हो सकता है जहां से रालोद ने बीरपाल सिंह दिवाकर को अपना कैंडिडेट बनाया है जबकि भाजपा ने यहां से राजकुमार सहयोगी को कैंडिडेट घोषित किया है।

पहली लिस्ट में थे ये नाम

आपको बता दें कि पहली लिस्ट में वहीं रालोद की ओर से शामली से प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी से अनिल कुमार, खतौली से राजपाल सैनी, नटहौर से मुंषीराम, बागपत से अहमद हमीद, लोनी से मदन भैया, मोदीनगर से सुरेश शर्मा, हापुड़ से गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना, बुलन्दशहर से हाजी यूनुस, स्याना से दिलनवाज खान, खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू , छाता से तेजपाल सिंह, गोवर्धन से प्रीतम सिंह, बल्देव से बबीता देवी, आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर, खैरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्यशी बनाया गया है।

End of Article