मुनव्वर राना यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर हुए हमलावर कहा-इस बार योगी सरकार बनी तो कर लूंगा 'पलायन'!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 08:40 AM IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसे लेकर सियासी हमले भी तेज हो चले हैं, मशहूर शायर मुनव्वर राना ने सीएम योगी पर हमला बोला उन्होंने कहा कि अब यूपी में हालात ठीक नहीं हैं इस बार यूपी में योगी की सरकार बनी तो तो पलायन कर लूंगा।

मुनव्वर राना यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर फिर हुए हमलावर कहा-इस बार योगी सरकार बनी तो कर लूंगा 'पलायन'!

नई दिल्ली: यूपी चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है बयानों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है और रोज ही नए नए बयान सामने आ रहे हैं वहीं इस चुनावी सीजन में जिन्ना-पाकिस्तान का मुद्दा भी खूब चर्चा में है, इसको लेकर अब मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने सवाल उठाते हुए कहा है किउन्होंने कहा, 'जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी।  ये जिन्ना-पाकिस्तान से चुनावों का क्या लेना-देना है? इससे किसी भी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होगा।' 

मुनव्वर राणा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, 'अभी हम बोलेंगे कि हम 'आराम' कर रहे हैं तो ये बोल ने लगेंगे कि हमारे राम में आप 'आ' क्यों रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि राणा ने कहा कि करीब 6 महीने पहले हमने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में अगर असदुद्दीन ओवैसी की मदद से योगी सरकार आएगी तो हम प्रदेश से पलायन कर लेंगे, जिसके बाद हमें काफी परेशान किया गया। मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। 

'बीजेपी सरकार मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल ही नहीं सकता है'

मुनव्वर राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार पलायन-पलायन रट रही है, लेकिन इनकी वजह से काफी लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 'बीजेपी सरकार मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल ही नहीं सकता है और अगर फिर भी ओवैसी की वजह से बीजेपी सरकार आ जाती है तो हमें यहां रहने की कोई जरूरत नहीं है मैं यहां से पलायन कर लूंगा।'

"मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है"

उन्होंने ये भी कहा कि, अगर कैराना से 10 हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है तो हजारों मुसलमान भी यहां से पलायन कर रहे हैं जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने कहा कि 'मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है कि पता नहीं कब योगी उनको बंद करवा दें हीं' पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने तो चीन के डर से शुगर को चीनी बोलना ही बंद कर दिया है। 

End of Article