BSP Candidate List for UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीएसपी ने ट्वीट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश चुनावों के पांचवें चरण के उम्मीदवारों लिए जारी की गई लिस्ट इस प्रकार है। इस लिस्ट में 61 उम्मीदवारों के नाम हैं।
बसपा ने 15 सीटों पर अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित लोगों को टिकट दिया है जबकि नौ सीटों पर मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया। सूची के मुताबिक, बसपा ने कौशाम्बी की सिराथू सीट से संतोष कुमार त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा। पार्टी ने अयोध्या सीट से रवि प्रकाश मौर्य को टिकट दिया है। पांचवे चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होगा।



End of Article

