UP Chuanv: आज लखनऊ में BJP की अहम बैठक, पहले चरण के संभावित उम्मीदवारों के नाम आ सकते हैं सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2022, 06:05 AM IST

BJP Candidate List:  यूपी चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। भाजपा की चुनाव समिति आज पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रुप देने के लिए लखनऊ में बैठक करेगी।

UP Chuanv: आज लखनऊ में BJP की अहम बैठक, पहले चरण के संभावित उम्मीदवारों के नाम आ सकते हैं सामने
Photo Credit: BCCL

लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , मणिपुर और गोवा के विधान सभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरणों में - 10 फरवरी , 14 फरवरी, 20 फरवरी , 23 फरवरी , 27 फरवरी , 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों की तैयारियां भी और तेज हो गई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की 24 सदस्यीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों (BJP candidate list) को अंतिम रूप देने के लिए आज लखनऊ में बैठक करेगी।

चार बजे होगी बैठक

पहले चरण के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने और उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के संबंध में बैठक सोमवार शाम 4 बजे निर्धारित है। इस समिति के सदस्यों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, राज्य महासचिव (संगठन) सुनील बंसल, सहायक महासचिव कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और महासचिव अरुण सिंह बैठक में शामिल होंगे।

उनके अलावा इस सूची में राज्य के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्य मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय सचिव और सांसद विनोद सोनकर, सांसद राजवीर सिंह, राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं. अध्यक्ष सलिल विश्नोई और स्टेट जनरल और एमएलसी अश्विनी त्यागी भी शामिल हैं।

10 फरवरी से शुरू होगा मतदान

चुनाव आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को और मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 6 मार्च को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साथ में चुनाव लड़ा था जिसमें 298 सीटों पर सपा ने और बाद में शेष 105 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। सपा केवल 47 सीटें ही जीत पाई और कांग्रेस को सात सीटें मिलीं। बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।

End of Article