इलेक्शन

YSRCP विधायक ने समर्थकों सहित वोटर को जमकर कूटा, लाइन तोड़कर मतदान करने पर उठाया था सवाल

पहले विधायक ने वोटर पर हाथ उठाया जिसके बाद उनके समर्थकों ने भी वोटर की पिटाई की। इस घटना के बाद यहां भारी हंगामा मच गया।

Image

विधायक ने वोटर पर उठाया हाथ

Andhra Pradesh Assembly Election: देश में आज लोकसभा चुनाव के चौथे दौर के मतदान के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। इसी दौरान राज्य के गुंटूर जिले में वाईएसआरसीपी विधायक द्वारा एक वोटर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर यहां भारी हंगामा मच गया। पहले विधायक ने वोटर पर हाथ उठाया जिसके बाद उनके समर्थकों ने भी वोटर की पिटाई की। इस घटना के बाद यहां भारी हंगामा मच गया।

क्या है पूरा मामला?

वाईएसआरसीपी विधायक और राज्य विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार ए शिवकुमार ने गुंटूर के तेनाली में एक मतदाता पर हमला कर दिया। दरअसल, वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता ने विधायक की लाइन तोड़ने की कोशिश पर आपत्ति जताई और बिना इंतजार किए अपना वोट डालने का विरोद किया। विधायक को ये बात नागवार गुजरी और उसने मतदाता पर हाथ उठा दिया। इस पर वोटर ने भी विधायक पर हाथ उठाया जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने उसककी जमकर पिटाई की।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article