इलेक्शन

Amit Shah: पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा- अमित शाह ने PoK को लेकर कांग्रेस को घेरा, केजरीवाल को भी दिखाया आइना

Amit Shah: अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।

Image

अमित शाह का केजरीवाल पर हमला (फोटो- BJP)

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीओके को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से कांग्रेस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है। इसके साथ ही अमित शाह ने केजरीवाल पर भी हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी भाजपा और देश दोनों का नेतृत्व करते रहेंगे।

अमित का कांग्रेस पलटवार

अमित शाह ने तेलंगाना में कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का कहना है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा- "परमाणु बम के डर से वे पीओके पर हमारा अधिकार छोड़ना चाहते हैं। लेकिन आप चिंता न करें, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।"

केजरीवाल को शाह ने दिखाया आइना

तेलंगाना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम बेल सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने केस दायर किया था कि मेरी गिरफ्तारी गलत है, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। फिर मोडिफाई किया कि मुझे बेल दिया जाए, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार करने के लिए एक तारीख तक का बेल मिला है, 2 तारीख को फिर उन्हें सरेंडर करना है। अगर अरविंद केजरीवाल इसको क्लीनचिट मानते हैं तो उनकी कानून की समझ बहुत ही निर्बल है। केजरीवाल के दावों पर अमित शाह ने कहा- "मोदी जी 2029 तक ही नहीं, उससे आगे भी भाजपा और देश का नेतृत्व करते रहेंगे…केजरीवाल और इंडी अलायन्स वालों को खुश होने की जरूरत नहीं है।"

अमित शाह का दावा

अमित ने दावा किया कि चुनाव के पिछले तीन चरणों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और उसके घटक दल 200 सीटों के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। हमें चौथे चरण से अच्छे नतीजों की उम्मीद है और हम 400 सीटों के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चुनाव होना है। दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article