इलेक्शन

'अपने बेटे को CM, PM बनाना चाहते हैं लालू-सोनिया', पूरी नहीं होगी चाहत', महागठबंधन पर शाह का जोरदार प्रहार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आतंकवादियों को पाकिस्तान के ठिकानों में मार गिराया गया और पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन क्या राजद की सरकार आएगी तो क्या वह पीएफआई के लोगों को जेल में रहने देगी? राजग किसी भी कीमत पर उन्हें बाहर नहीं आने देगा।'

Image

बिहार में पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होगा। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ये दोनों पद रिक्त नहीं हैं। उन्होंने दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता का आह्वान किया कि पिछले विधानसभा चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई थीं और इस बार वे सभी 10 सीटें राजग को दिलाएं।

शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया

दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया और दावा किया कि लोकप्रिय कलाकार मैथिली ठाकुर भी चुनाव जीतेंगी। मैथिली अलीनगर से भाजपा की उम्मीदवार हैं। शाह ने कहा, 'मैथिली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा राजग सरकार ने ही दिया। संविधान को भी मैथिली में उपलब्ध कराया गया है। मिथिला के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। जहां-जहां माता सीता गईं, उन सभी स्थानों को राम सर्किट से जोड़ा जाएगा।' उन्होंने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाया लेकिन कांग्रेस और राजद ने इसका विरोध किया।'

8.52 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही सरकार-गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कहा, ‘आतंकवादियों को पाकिस्तान के ठिकानों में मार गिराया गया और पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन क्या राजद की सरकार आएगी तो क्या वह पीएफआई के लोगों को जेल में रहने देगी? राजग किसी भी कीमत पर उन्हें बाहर नहीं आने देगा।' शाह का कहना था कि जल्द ही दरभंगा में मेट्रो रेल संचालित होगी और राजग सरकार ने यहां एयरपोर्ट बनवाया है तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में 8.52 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, मखाना बोर्ड का गठन किया गया, घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है।

'लालू जी बेटे को सीएम, सोनिया पीएम बनाना चाहती हैं'

राजग प्रत्याशियों में युवाओं को तरजीह देने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, 'मोदी जी युवाओं को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन राजद और कांग्रेस में ऐसा संभव नहीं। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को प्रधानमंत्री। मैं दोनों से कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पद खाली नहीं हैं।' शाह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर ‘चारा घोटाला’ और ‘भूमि-के-बदले-नौकरी’ घोटाले में शामिल रहने के आरोप दोहराए तथा साथ ही, कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि मिथिला में 500 करोड़ रुपये की लागत से एक केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां देशभर के सभी पांडुलिपियों का संरक्षण किया जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article