इलेक्शन

'स्ट्रांगरूम में घुसते दिखे कुछ संदिग्ध', राजद ने CCTV बंद होने के 2 वीडियो किए पोस्ट; EC से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने और ईवीएम के स्ट्रांग रूम में जमा होने के बाद राजद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही चुनाव आयोग से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया। राजद सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की अनुरोध किया है।

Image

स्ट्रांगरूम के CCTV कैमरा बंद (फोटो साभार: @RJDforIndia)

Photo : Twitter

Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने और ईवीएम के स्ट्रांग रूम में जमा होने के बाद राजद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही चुनाव आयोग से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया। राजद सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की अनुरोध किया है।

मनोज झा ने EC को लिखा पत्र

स्ट्रांगरूमों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरों का हवाला देते हुए मनोज झा ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, "मैं आपको बिहार में ईवीएम के भंडारण वाले स्ट्रांगरूमों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरों की ओर तत्काल ध्यान दिलाना चाहता हूं। इन खबरों ने इन महत्वपूर्ण सुविधाओं में अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की हैं।"

मनोज झा ने चुनाव आयोग से इस मामले का संज्ञान लेने और स्ट्रांगरूम परिसर के सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर 24x7 सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिसमें वास्तविक समय पर निगरानी और वीडियो फुटेज का सुरक्षित भंडारण शामिल हो।

'स्ट्रांगरूम में घुसते दिखे कुछ संदिग्ध'

राजद ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर स्ट्रांगरूम के वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। राजद ने कहा, ''अब समस्तीपुर की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के स्ट्रांग रूम में घुसते कुछ संदिग्ध दिखे। चुनाव आयोग स्थिति स्पष्ट करे कि ब्रजगृह के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे? जागते रहो, सतर्क रहो। एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।

'आधे घंटे तक बंद रहा CCTV'

राजद ने एक अन्य वीडियो साझा कर कहा, ''समस्तीपुर के स्ट्रॉंग रूम में आधे घंटा बंद रहा सीसीटीवी कैमरा! चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन भ्रष्टाचार ग्रसित फालतू बहाने जैसे बिजली कट गई, बैटरी डाउन हो गया, टीवी स्लीप मोड में चला गया, जेनरेटर नहीं था... नहीं बनाए! आप लोगों की विश्वसनीयता और शुचिता शून्य है! वोट चोरी के हथकंडे बंद कीजिए!''

सनद रहे कि बिहार में 6 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि चुनावी परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article