देश

'चुनावों में धांधली कर PM बने नरेंद्र मोदी'; राहुल गांधी बोले- 'चुनाव चोरी' में लिप्त है भाजपा

Vote Theft Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जेनरेशन जेड (GenZ) और भारत के युवाओं को यह साबित करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में धांधली करके पीएम बने। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव परिणामों में धांधली करके भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Vote Theft Row: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जेनरेशन जेड (GenZ) और भारत के युवाओं को यह साबित करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावों में धांधली करके पीएम बने। उन्होंने कहा, ''हमारे पास बहुत सारे सबूत हैं, हम इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। हम भारत के जनरेशन ज़ेड और युवाओं को स्पष्ट रूप से दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी 'चुनाव चोरी' करके पीएम बने और भाजपा 'चुनाव चोरी' में लिप्त है...।"

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

भाजपा के एक नेता के दो जगहों पर वोट डालने से जुड़े मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैंने एक प्रस्तुति दी कि हरियाणा के चुनाव वास्तव में चुनाव नहीं थे। वहां 'थोक चोरी' हुई। मैंने जो आरोप लगाए, उस पर चुनाव आयोग की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई- फर्जी वोट, फर्जी फोटो। भाजपा इसका बचाव कर रही है, लेकिन मेरी बातों का खंडन नहीं कर रही। मीडिया छोटे उदाहरण ले रही है, जैसे एक ब्राज़ीलियाई महिला जिसने वोट दिया। एक ब्राज़ीलियाई नागरिक की फोटो पर वोट कैसे डाला गया?"

राहुल ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

इसके अलावा, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव परिणामों में धांधली करके भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और चुनाव आयोग एक साथ संविधान पर हमला कर रहे हैं। संविधान कहता है 'एक व्यक्ति, एक वोट'। हरियाणा दिखाता है कि वहां 'एक व्यक्ति, एक वोट' नहीं था। वहां 'एक व्यक्ति, कई वोट' था... वे बिहार में भी यही करने जा रहे हैं। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गुजरात में हुआ है।"

इस बीच, बिहार में विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 64.66 फीसदी मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। मतदान 18 जिलों की 121 सीटों पर हुआ। विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article