इलेक्शन

PM Modi Speech: 'लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनना तय है' चुनाव नतीजों के बीच संबोधन में बड़ा दावा

PM Modi Speech: देश के प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के बीच भाजपा मुख्यालय पर संबोधन किया, उनका कहना है कि 'लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनना तय है'

Image

पीएम मोदी ने कहा आंध्र में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू ने अच्छा प्रदर्शन किया

PM Modi Speech: मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां जनता को संबोधित किया, उन्होंने अपना संबोधन जय जगन्नाथ के नाम से शुरू किया, उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के हम सभी ऋणी हैं। जनता ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की भूमि पर पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे, पीढ़ियों तक उन्होंने इस पल का इंतजार किया, उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हमारी संख्या दोगुनी हो गई है आगे कहा कि क्लीन स्वीप वाले राज्यों के क्लीन स्वीप वाले राज्यों के हमारा नाम, मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम इन राज्यों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि 'लगातार तीसरी बार NDA सरकार बनना तय है' वहीं उन्होंने कहा कि आंध्र में चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू ने अच्छा प्रदर्शन किया, बिहार मे नीतीश बाबू के नेतृत्व मे NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है।

'पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है'

पीएम मोदी ने कहा जम्मू कश्मीर के मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग करके भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को आईना दिखाया है।सभी उम्मीदारों का भी अभिनन्दन करता हूँ, उन्होंने कहा कि इस चुनाव, जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

'जहां भी विधान सभा के चुनाव हुए वह पर NDA को प्रचंड विजय मिली है'

पीएम मोदी ने कहा राज्य में जहां भी विधान सभा के चुनाव हुए वह पर NDA को प्रचंड विजय मिली है। विधान सभा राज्य चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया उनका जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया है वहीं भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, ओडिशा में पहली बार भाजपा का सीएम होगा।

pm modi speech

pm modi speech

'सभी राज्य के मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ'

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा ने केरल में भी सीट जीती है हमारे कार्यकर्ताओ ने केरल में पीढ़ियों से संघर्ष किया है मध्य प्रदेश, गुजरात, छतीसगढ़, हिमाचल, दिल्ली में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है, इन सभी राज्य के मतदाताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। गौर हो कि दो बार अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार गठबंधन की मदद से सरकार बना पाएगी ऐसा लग रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article