इलेक्शन

Amethi BJP Candidate: स्मृति ईरानी ने लगातार तीसरी बार अमेठी से दाखिल किया नामांकन, रोडशो में भिड़े BJP-Cong कार्यकर्ता

Amethi BJP Candidate: स्मृति ईरानी ने नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक दो किमी लंबा रोड-शो निकाला। नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का विरोध किया, जिसके बाद बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हुई।

Image

स्मृति ईरानी ने दाखिल किया नामांकन

Photo : ANI

Amethi BJP Candidate: अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। स्मृति ईरानी के साथ उनके पति जुबिन ईरानी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले स्मृति ईरानी ने एक रोडशो भी निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक दो किमी लंबा रोड-शो निकाला। नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। इस दौरान भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। रास्ते में बुलडोजर भी लगाए गए थे। इसके बाद स्मृति ईरानी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।

आवास पर किया पूजा-पाठ

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मां कालिकन की पावन धरा अमेठी पर बहन स्मृति ईरानी के नामांकन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की धरती पर आ रहा हूं।

स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल, नामांकन पहले बीजेपी की ओर से निकाले गए जुलूस का गौरीगंज केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने विरोध किया। इससे नाराज भाजपाईयों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पार्टियोंं के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हो गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया।

तीसरी बार किस्मत आजमा रहीं स्मृति ईरानी

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article