इलेक्शन

Kannauj Loksabha Seat: हो गया साफ, कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं बल्कि लालू के दामाद होंगे सपा उम्मीदवार

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 22, 2024, 04:11 PM IST

Kannauj Lok Sabha Seat SP Candidate: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने पर विराम लग गया, इस सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव सपा उम्मीदवार बने हैं।

Image

कन्नौज में लालू के दामाद तेज प्रताप यादव बने सपा उम्मीदवार

KEY HIGHLIGHTS

  • सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है
  • तेज प्रताप अखिलेश यादव के चचेरे भाई और लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं
  • तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सपा सांसद रह चुके हैं

Kannauj Lok Sabha Seat SP Candidate: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है, इस ऐलान से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने पर विराम लग गया। सपा ने सोमवार को अपने दो और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, इस बार फिर यादव परिवार के एक और सदस्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौर हो कि तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सपा सांसद रह चुके हैं, मुलायम सिंह यादव 2014 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ और मैनपुरी दो जगह से जीते थे। मैनपुरी सीट छोड़ने की वजह से यहां उपचुनाव कराया गया जिसमें तेज प्रताप यादव को जीत हासिल हुई थी।

तेज प्रताप अखिलेश के चचेरे भाई और लालू के दामाद

सपा ने कन्नौज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ परिवार के ही अन्य सदस्य को उम्मीदवार बनाया है जी हां सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है गौर हो कि तेज प्रताप अखिलेश यादव के चचेरे भाई और लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़

सपा कन्नौज सीट 1998 से 2014 तक जीतती रही है, कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है पर पिछली बार सपा प्रत्याशी डिंपल यादव भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गईं थीं यहां से अखिलेश यादव तीन बार व डिंपल यादव दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं इसमें उपचुनाव भी शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article