इलेक्शन

बिहार चुनाव: रुझानों में NDA की जीत पर विपक्ष की बढ़ी बेचैनी, अखिलेश बोले-यह SIR का नतीजा, UP में इसे नहीं होने देंगे

बिहार चुनाव परिणाम पर पूर्व राज्यपाल एव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि हमारी संगठन की कमजोरी के कारण ऐसा चुनाव परिणाम आया। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ वे अच्छे उम्मीदवार हैं लेकिन और अच्छे उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता था। चुनाव में संगठन पूरी तरह से नाकाम रहा।

Image

बिहार चुनाव नतीजे पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की भारी हार होती देख समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। चुनाव में एनडीए की जीत को उन्होंने एसआईआर से जोड़ दिया। सपा नेता ने कहा कि 'बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वह प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगहों पर अब नहीं हो पाएगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।'

अखिलेश ने कहा कि 'भाजपा दल नहीं छल है।' वहीं बिहार चुनाव के रुझानों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 'जनता का जनादेश है और SIR का असर है। लगातार बात हो रही है कि इस देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? कैसे वोट चोरी बचेगी?... धारणा बनाना और फिर चुनाव को लूट लेना यही भाजपा, नरेंद्र मोदी और चुनाव ने बनाया है। यही लोकतंत्र बचाने की चिंता है।'

बिहार चुनाव परिणाम पर पूर्व राज्यपाल एव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा कि हमारी संगठन की कमजोरी के कारण ऐसा चुनाव परिणाम आया। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ वे अच्छे उम्मीदवार हैं लेकिन और अच्छे उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता था। चुनाव में संगठन पूरी तरह से नाकाम रहा।

PM मोदी के नेतृत्व की ताकत बता रहे हैं चुनाव नतीजे-मोहन यादव

वहीं, बिहार चुनाव के रुझानों पर एनडीए को मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की शक्ति का परिचायक हैं जहां एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में आता हुआ साफ नजर आ रहा है। यादव ने बिहार चुनाव की मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ राजग को मिलती बढ़त पर प्रसन्नता जताते हुए इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की ताकत बता रहे हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में एक बार फिर राजग की जीत हो रही है। यह मोदी के नेतृत्व का कमाल है।’

‘खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रही है’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उन्होंने पहले ही भांप लिया था कि चारों ओर सियासी माहौल राजग के वास्ते अनुकूल था जिसका लाभ मतगणना के रुझान में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का जो परिणाम आता नजर आ रहा है, उसे देखकर कांग्रेस हमेशा की तरह ‘खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रही है’।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article