UP Nikay Chunav 2023: इस बार उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। राज्य के निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होता आया है लेकिन अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी ताल ठोक दिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में निकाय चुनाव लड़ेगी। साथ ही दिल्ली की इस पार्टी ने मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए बड़े वादे भी कर दिए हैं।
हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा-संजय सिंह
लखनऊ में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि 'AAP जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा। AAP पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सभी वार्डो, मेयर, पार्षदों के पदों पर मजबूती से लड़ेगी। यह काम तो शहरों की सफाई का है, आपके नगर से गंदगी दूर करने का है, ये काम AAP को दे दीजिए। झाड़ू वाले आपके शहर को साफ करके दिखाएंगे।'
