इलेक्शन

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले ही AAP हुई एक्टिव, हॉर्स ट्रेडिंग के दावों के बाद सभी 70 कैंडिडेट्स की बुलाई मीटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल यानि कि शनिवार को आएगा। एग्जिट पोल में बीजेपी, आप से आगे दिख रही है। एग्जिट पोल के बाद आप, बीजेपी पर विधायकों के खरीदने का आरोप लगा रही है।

Image

अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सभी कैंडिडेट्स की मीटिंग

Photo : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट भले ही शनिवार को आएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी उससे पहले ही एक्टिव दिख रही है। बीजेपी पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद अब आप ने अपने सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई है। अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले 16 विधायकों को फोन आने और उन्हें पाला बदलने के लिए पैसे ऑफर करने का आरोप लगाया था।

आप की मीटिंग में किस पर होगी चर्चा

सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज आम आदमी पार्टी के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक होगी, जिसमें नतीजों के दिन पार्टी की तैयारियों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि यह ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों के बीच बुलाई गई है।

आप का आरोप

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले "आप" के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुछ एग्जिट पोल में किसी पार्टी को 55 से अधिक सीटें मिल रही हैं, तो फिर हमारे उम्मीदवारों को तोड़ने के लिए फोन क्यों किए जा रहे हैं? उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये सर्वे 'फर्जी' हैं और इनका इस्तेमाल उम्मीदवारों को मानसिक रूप से प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली में कल मतगणना

दिल्ली में चुनाव आयोग और प्रशासन मतगणना को लेकर सतर्क है। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, जहां 24 घंटे तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। राजधानी के 19 स्थानों पर कुल स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्ट्रांग रूम शामिल है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article