एजुकेशन

युवा संगम में युवाओं के लिए नए साल में नौकरी की बौछार, 870 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

Yuva Sangam 2026 : अलीराजपुर जिले के कट्ठिवाड़ा क्षेत्र में युवा संगम कार्यक्रम 20 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देना और उन्हें तकनीकी व गैर तकनीकी नौकरियों के मौके उपलब्ध कराना है। इस मेले में कुल 3 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से न्यू जील बदनावर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, लॉरिट्स नुडसन गुजरात जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Image

naukri

Yuva Sangam 2026: मध्यप्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवा संगम 2026 के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में निजी कंपनियां शामिल होंगी और इसके जरिये सैकड़ों युवाओं को रोजगार के मौके दिए जाएंगे।

कब होगा कार्यक्रम ?

अलीराजपुर जिले के कट्ठिवाड़ा क्षेत्र में युवा संगम कार्यक्रम 20 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देना और उन्हें तकनीकी व गैर तकनीकी नौकरियों के मौके उपलब्ध कराना है। इस मेले में कुल 3 कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से न्यू जील बदनावर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, लॉरिट्स नुडसन गुजरात जैसी कंपनियां शामिल हैं।

ये कंपनियां कुल 230 खाली पदों पर भर्ती करेंगी। इन पदों में मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सर्विसिंग व मैकेनिकल स्टाफ जैसे पद शामिल होंगे। ये मेला उन युवाओं के लिए फायदेमंद होगा, जो आईटीआई, डिप्लोमा या फिर तकनीकी एक्सपीरियंस रखते हैं।

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका

दूसरा बड़ा मेला 21 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। ये शासकीय महाविद्यालय छपारा, जिला सिवनी में आयोजित होगा। जिला स्तरीय, स्वरोजगार व अप्रेंटिसशिप का ये मेला होगा, जिसमें सिवनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के मौके दिए जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article