एजुकेशन

World Environment Day 2025 Essay: विश्व पर्यावरण दिवस आज, स्कूल में इस तरह लिखें शानदार निबंध, क्लास के हीरो कहलाएंगे

World Environment Day 2025 Essay in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पूरी तरह पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है। इसका अंदाजा बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग, मौसम में असामान्य बदलाव और विलुप्त होते जानवरों और पक्षियों की संख्या से लगाया जा सकता है। चूंकि ये एक वैश्विक आयोजन है, इस बारे में प्रतियागी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के अलावा उन छात्रों को भी अवेयर होना चाहिए, जिन्हें स्कूल में निबंध लिखने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा हो।

Image

विश्व पर्यावरण दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है? जानें थीम और मेजबान देश

World Environment Day 2025 Essay in Hindi: पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसमें दुनिया भर में लाखों लोग अभियानों, गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। (World Environment Day 2025 Essay) चूंकि ये एक वैश्विक आयोजन है, इस बारे में प्रतियागी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को जरूर से पता होना चाहिए। (Vishwa Paryavaran Diwas 2025) इसके अलवाा स्कूली छात्रों को निबंध लेखन में भाग लेने के बारे में सोचना चाहिए, अगर कोई निबंध लिखन प्रतियोगिता नहीं है, तब भी आप अपने अभ्यास के लिए बेस्ट निबंध लिखना सीख सकते हैं, आइये इस अवसर पर जानें विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम व मेजबान देश, निबंध लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

World Environment Day Essay in 100, 150, 200, 250, 300, 500, 1000 Words में ज्यादा पूछा जाता है, इसलिए हम यहां ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप 100 से हजार शब्द के बीच भी एक बढ़िया निबंध लिख सकते हैं।

Vishva Paryavaran Divas 2025

विश्व पर्यावरण दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है ताकि हमारे पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सभी जीवित प्राणियों के लिए सुरक्षित रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। यह सभी को प्रकृति की रक्षा, प्रदूषण को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाने की याद दिलाता है। यह दिन लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, कचरे को रीसाइकिल करने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। छात्र वृक्षारोपण, रीसाइकिलिंग कार्यक्रमों और सामुदायिक सफाई अभियानों में भाग ले सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना सिखाता है।

Why we celebrate World Environment Day 2025, विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

(world environment day kyu manaya jata hai) यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा आयोजित किया जाता है और सभी उम्र के लोगों को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

World Environment Day 2025 History, विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन के दौरान की गई थी और इसे पहली बार 1973 में मनाया गया था। तब से, यह एक वैश्विक आयोजन बन गया।

World Environment Day Essay in Hindi, विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लिखते समय इस बात का ध्यान दें, कि फैक्ट अच्छे से अच्छे हों, उसका महत्व (World Environment Day Significance) बताएं जैसे पर्यावरण को संरक्षित न करने से धरती पर जीवन कितना मुश्किल हो जाएगा....

World Environment Day 2025 Theme, विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

इस खास दिन को हर साल एक खास थीम (World Environment Day 2025 Theme) के साथ मनाया जाता है, जो पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर रोशनी डालती है। आइए जानते हैं कि इस साल पर्यावरण दिवस की थीम क्या है? क्योंकि परीक्षा में सबसे ज्यादा इसी एंगल से सवाल पूछा जाता है कि What is the theme of Environmental Day 2025?

World Environment Day 2025 Theme in Hindi

इस बार की थीम है Beat Plastic Pollution

Where is the venue of World Environment Day 2025?, Vishva Paryavaran Divas 2025 ki mejbani kaun karega

आप निबंध में होस्ट कंट्री का भी जिक्र कर सकते हैं, क्योंकि ऐसे डेटा से निबंध इंट्रेस्टिंग लगता है। जैसे इस बार की होस्टिंग कंट्री है Republic of Korea

इस तरह के निबंध का लेखन कुछ इन शब्दों में होना चाहिए आइए हम सभी अपने ग्रह की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पृथ्वी को सुरक्षित करने का संकल्प लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article