World Book Fair 2025: विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन एक फरवरी से भारत मंडपम में होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, इंडिया के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 1 फरवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे भारत मंडपम में किया जाएगा। इस वर्ष पुस्तक मेले का विषय गणतंत्र दिवस पर केंद्रित होगा और आयोजन में 50 देशों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान 2,000 से अधिक प्रकाशक और 1,000 से ज्यादा वक्ता मेले में आएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस साल रूस को मुख्य देश के रूप में चुना गया है। इस आयोजन में छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जानिए स्कूली छात्रों के लिए टिकट की क्या व्यवस्था है।
World Book Fair 2025 Ticket Price
विश्व पुस्तक मेला 2025 टिकट की कीमत 20 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। बच्चों को टिकट 10 रुपये में मिलेगा। वहीं स्कूल की यूनिफॉर्म में आने वाले छात्रों के लिए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि: शुल्क प्रवेश रहेगा।

World Book Fair 2025
World Book Fair 2025 Detail: छात्रों के लिए अहम जानकारी
- विश्व पुस्तक मेला की तारीख: फरवरी 1 से 9, 2025
- समय: सुबह 11:00 से रात 8:00 तक
- स्थान: हॉल 2-6, भरत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली
- प्रवेश द्वार: गेट 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट 4 (भैरों रोड), गेट 3
- निकटतम मेट्रो स्टेशन: सुप्रीम कोर्ट
- शटल सेवा गेट नंबर 10 से मिलेगी
World Book Fair: इस साल क्या खास
- थीम पवेलियन (हॉल 5)
- इंटरनेशनल फोकस पवेलियन (हॉल 4)
- ऑथर कॉर्नर (हॉल 5) और लेखक मंच (हॉल 2)
- चिल्ड्रन पवेलियन (हॉल 6)
न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद मराठे ने जानकारी दी कि 2000 से अधिक प्रकाशकों और प्रदर्शकों, 1000+ वक्ताओं, 600+ साहित्य और सांस्कृतिक संस्थान इस बार विश्व पुस्तक मेला में भाग ले रहे हैं। विश्व पुस्तक मेला 2025 के इंटरनेशनल इवेंट्स कॉर्नर में रूस, नेपाल, न्यूजीलैंड, जर्मनी, लिथुआनिया और इटली जैसे देशों के लेखकों, वक्ताओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा
