Winter Vacation in Hindi: ठंडी हवाओं ने सुबह का समय कंपकपाने वाला कर दिया है। सर्द हवाओं के बीच सुबह के समय में स्कूल जाना बच्चों के लिए कई बार बड़ी चुनौती बन जाती है। हालांकि बड़े लोगों को भी दफ्तर जाने में आलस आ जाता है, तो फिर स्कूल छात्र तो बहुत छोटे होते हैं। दिसंबर की शुरुआत होते ही स्कूली स्टूडेंट इंटरनेट पर विंटर वैकेशन सर्च करना शुरू कर देते हैं, क्योंकि वे School Closed for Winter Vacation के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। जानें सर्द हवाओं के बीच कब बंद होंगे स्कूल, और कब तक चलेगा विंटर वैकेशन।
नवंबर में ढेरों त्योहार खत्म होने के बाद अचानक से स्कूल में छुट्टियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन दिसंबर में School winter vacation notice का इंतजार जोर शोर से किया जाता है। जानें स्टेट वाइज विंटर वैकेशन को लेकर क्या रहती है खबर
UP School Closed due to Winter Vacation ! Winter Vacation Holiday in UP
उत्तर प्रदेश के स्कूल आमतौर पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह के लिए बंद किए जाते हैं। यहां शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर, 2024 (क्रिसमस की छुट्टी) से शुरू होता है, और करीब 5 जनवरी, 2025 तक चलता है।
Delhi School Closed due to Winter Vacation ! Winter Vacation Holiday in Delhi
खबरों की मानें तो अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन यहां नए साल यानी 1 जनवरी, 2025 से Winter Vacation शुरू होंगे और 15 जनवरी, 2025 तक चलेंगे। ध्यान रहे, मौसम की स्थिति को देखते हुए इन तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
Rajasthan School Closed due to Winter Vacation ! Winter Vacation Holiday in Rajasthan
राजस्थान के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश अर्ध-वार्षिक परीक्षाओं के पूरा होने के बाद से शुरू हो सकते हैं, हालांकि आमतौर पर यहां भी क्रिसमस से न्यू ईयर तक छुटिट्यों का ऐलान किया जाता है।
Punjab School Closed due to Winter Vacation ! Winter Vacation Holiday in Punjab
पिछले वर्षों की मानें तो पंजाब में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह से बंद किया जाएगा, जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में खुलेगा। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
