एजुकेशन

Indian Police की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी? जानें क्या है इसका सीक्रेट

क्या आपने कभी गौर किया कि भारतीय पुलिस के सिपाही से लेकर बड़े अधिकारी की यूनिफॉर्म में डोरी बंधी होती है। कभी सोचा कि क्यों इसे यूनिफॉर्म में शामिल किया गया है? इसका इस्तेमाल क्या है? आइए जानते हैं सबकुछ।

Image

Indian Police की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी

भारतीय पुलिस की 'खाकी' वर्दी केवल एक पहनावा नहीं है, बल्कि अनुशासन और सुरक्षा का प्रतीक है। क्योंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने का सबसे पहले जिम्मेदारी पुलिस ही होती है। अगर आपने कभी पुलिस की यूनिफॉर्म देखी होगी को खाकी वर्दी के साथ कंधे में चमचमाते हुए सितारे भी देखें होंगे। और अगर नजर यहां तक गई है, तो इस यूनिफॉर्म में लगी हुई डोरी भी जरूर नजर आई होगी। यह डोरी अक्सर एक रहस्य बनी रहती है। कंधे पर बंधी डोरी एक सिपाही से लेकर वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी तक, सभी की वर्दी का अनिवार्य हिस्सा है। आखिर क्यों इस डोरी को वर्दी में शामिल किया गया है और इसके पीछे क्या कारण है? आइए पुलिस (Indian Police) की वर्दी में लगी इस डोरी के राज को जानें।

भारतीय पुलिस की वर्दी में बंधी डोरी को क्या कहते हैं?

भारतीय पुलिस की वर्दी में बंधी डोरी आपने जरूर देखी होगी। इस डोरी को Lanyard कहा जाता है। यह आपको हर पुलिस अधिकारी की वर्दी में बंधी दिखाई देगी।

Indian Police

भारतीय पुलिस की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी

पुलिस की वर्दी में डोरी क्यों बंधी रहती है?

पुलिस की वर्दी (Indian Police Uniform) में बंधी डोरी के पीछे मुख्य वजह सीटी है। आपातकाल की स्थिति में भीड़-भाड़ और भाग-दौड़ के दौरान सीटी का उपयोग करना होता है, ऐसे में सीटी गिरे नहीं इसलिए उसे डोरी में लगाया जाता है।

अनुशासन और परंपरा का प्रतीक है वर्दी में लगी डोरी

पुलिसकर्मियों की वर्दी में लगी डोरी अनुशासन और परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। यह किसी एक पदे की वर्दी में नहीं है, बल्कि सिपाही से सीनियर अधिकारी तक की वर्दी में होती है।

किसने की थी भारतीय पुलिस वर्दी को डिजाइन?

भारतीय पुलिस की वर्दी कुछ शहरों को छोड़कर खाकी रंग की है। इसे सर हैरी लम्सडेन ने 1847 में डिजाइन किया था। उन्होंने भारतीय ब्रिटिश सेना में सफेद वर्दी को खाकी करके पहना था। उसके बाद इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।

Police

भारतीय पुलिस की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी

क्यों वर्दी के लिए चुना गया खाकी रंग

बता दें कि पहले भारतीय पुलिस की वर्दी का रंग सफेद था, जो जल्दी गंदा हो जाता था। इसलिए हैरी ने चाय की पत्ती और अन्य रंग का प्रयोग वर्दी को खाकी कर दिया, ताकि यह जल्दी गंदी न होए।

कहां से मिली वर्दी में डोरी की प्रेरणा?

पुलिस की वर्दी में डोरी की प्रेरणा सेना की वर्दी से ली गई है। ब्रिटिश सेना के अधिकारी इस जोरी से रिवॉल्वर और अन्य हथियारों को बांधकर रखते थे, ताकि युद्ध के दौरान हथियार न गिरे।

हथियारों को गिरने से रोकने से सीटी गिरने रोकने का सफर?

सेना में जहां इस डोरी की इस्तेमाल हथियारों को गिरने से बचाने के लिए किया जाता था, वहीं पुलिस की वर्दी में डोरी का उपयोग सीटी गिरने से रोकने के लिए किया जाता है।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article