टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 20 Love Gill Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से लव गिल का पत्ता कट चुका है।

Image

Bigg Boss 20: लव गिल का कटा पत्ता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Love Gill Evicted: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। इस लिस्ट में लव गिल, स्काउट ओपी, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है। यूं तो लगातार 'बिग बॉस 20' के वोटिंग ट्रेंड में स्काउट ओपी नंबर 1 पर चल रहे थे। वहीं आखिरी पायदान पर कभी माही विज तो कभी लव गिल का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तू ये सब डिजर्व करती है...'- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल

दरअसल, 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़े अपडेट के मुताबिक, इस सप्ताह लव गिल को घर से बेघर होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लव गिल को बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे कम वोट मिले, जिससे उन्हें 'बिग बॉस 20' यहीं छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि लव गिल के एविक्शन की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लव गिल के एविक्शन पर जनता का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "अगर ये बात सच है तो मैं बहुत खुश हूं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "फैमिली वीक तक रखना था यार, मुझे देखना था अगर लव की मम्मी आतीं तो स्काउट के साथ क्या होता।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "ये गलत हुआ, भले ही कुछ भी हो लेकिन वो कंटेंट दे रही थी।" चौथे यूजर ने लिखा, "मेकर्स ने माही और कनिका को बचाने के लिए लव को बाहर निकाला है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'खुद क्या किया है?'- Gullu के सपोर्ट में आईं निहारिका, 'बीप वाले शो' पर Uditi Singh को लगाई लताड़

    बता दें कि लव गिल को इस हफ्ते 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर, अरिश्फा खान, उदिति सिंह, माही विज और आम्रपाली दुबे ने नॉमिनेट किया था। वहीं बीती रात लव गिल ने स्काउट ओपी से कहा था कि हमारे बीच सब ठीक है, बस तू अपनी गेम पर ध्यान देना। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लव गिल के जाने के बाद 'बिग बॉस 20' की गेम क्या दिशा लेगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article