जैसे वीरों की भूमि राजस्थान, पांच नदियों की भूमि पंजाब, पहाड़ों की भूमि हिमाचल, देव भूमि उत्तराखंड। ठीक उसी तरह से एक राज्य ऐसा भी है जिसे ग्रीन स्टेट यानी हरित राज्य के नाम से जाना जाता है।
आइए आज आपको भारत के उर राज्य के बारे में बताएं जिसे Green State के नाम से जाना जाता है और इसे यह नाम क्यों दिया गया। आइए जानते हैं।
भारत में पहाड़, रेगिस्थान, समुद्री तटों से लेकर हरे-भरे वर्षा वनों तक सब देखने को मिलता है। यहां की भौगोलिक संरचना ही ऐसी है कि आपको एक ही देश में हर मौसम और प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलता है। भारत के इस भौगोलिक संरचना में एक राज्य ऐसा है जिसे Green State के नाम से जाना जाता है और वह राज्य है 'सिक्किम'।
Green State या हरित राज्य के तौर पर सिक्किम को इसलिए जाना जाता है, क्योंकि इस राज्य का 50 प्रतिशत भूभाग या तो वन क्षेत्र के रूप में या फिर पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में नामित है। यही कारण है कि इसे ग्रीन स्टेट कहा जाता है।
अपने प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के साथ-साथ जैव विविधता की रक्षा के लिए सिक्किम में मजबूत और स्ट्रिक्ट पर्यावरण कानूनों को लागू किया गया है।
सिक्किम भारत को पहला पूर्णता Organic यानी जैविक राज्य है। 2016 में रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के बाद इसे पूर्ण जैविक राज्य के रूप में घोषित किया गया। यहां प्राकृतिक कृषि के तरीकों को अपनाया गया है।
पर्यावरण की रक्षा के लिए सिक्किम में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग के उपयोग पर रोक है। यहां सतत पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाता है। नवीकरणिय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही जल संसाधनों और वनों के संरक्षण पर जोर दिया जाता है।