क्रिकेट

कप वापस लाओ, कप्तान बनने के बाद रोहित के कोच को हिटमैन का संदेश

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के कप्तान चुने जाने के बाद पहली बार उनके कोच की प्रतिक्रिया सामने आई है। 3 साल के बाद बतौर कप्तान रोहित की वापसी हुई। वे IPL 2023 में भी फाइनल तक पहुंचे थे।

Image

दिनेश लाड (साभार-X)

तीन साल के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा की वापसी हो गई। MI को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित, हार्दिक पांड्या की जगह लेंगे। हार्दिक को अर्शदीप के बदले पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर लिया गया है। पांड्या गुजरात टाइटन्स (GT) में दो साल बिताने के बाद साल 2023 में MI में लौटे थे। उनके नेतृत्व में GT ने यादगार IPL डेब्यू किया और IPL 2022 का टाइटल जीता। वे IPL 2023 में भी फाइनल तक पहुंचे थे। लेकिन पांड्या MI में अपनी सफलता को दोहराने में नाकाम रहे और तीन साल बाद, मैनेजमेंट ने रोहित की ओर रुख किया।

रोहित के कोच बनने के बाद पहली बार उनके कोच दिनेश लाड ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पोर्ट्सनाउ से कहा, "मुझे खुशी है कि रोहित को फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्हें कप्तान के तौर पर देखकर बहुत खुशी हुई।" 2022 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित कोच लाड ने रोहित के अलावा शार्दुल ठाकुर, बेटे सिद्धेश लाड, हरमीत सिंह, टंडो एंटिनी (मखाया एंटिनी के बेटे) और कई दूसरे खिलाड़ियों को कोचिंग दी है।

दिनेश को उम्मीद है कि रोहित MI के अच्छे दिन वापस ला सकते हैं और उन्हें छठी बार टाइटल जिता सकते हैं। "हाँ, वह (MI को एक और टाइटल जिता सकते हैं)। MI के पास बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और रोहित जानते हैं कि उन्हें कैसे संभालना है।"

उन्होंने रोहित से कहा 'कप लाओ' MI ने 2020 के बाद से IPL फाइनल नहीं खेला है और जब वे IPL 2027 में मैदान पर उतरेंगे तो उनके लिए काम आसान नहीं होगा।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकलटन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अर्शदीप सिंह (ट्रेड के जरिए)

रिलीज किए गए खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे, मयंक रावत।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article