क्रिकेट

Mushfiqur Rahim Retirement: फरवरी में टेस्ट को अलविदा कह देंगे बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम

मुश्फिकुर रहीम फरवरी में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस बात का ऐलान किया। इकबाल ने कहा मैं चाहता था कि उनके रिटायरमेंट को सही तरीके से लिया जाए।

Image

मुश्फिकुर रहीम (साभार-X)

शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबार ने एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि फरवरी में घर पर होने वाले इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का आखिरी मुकाबला होगा। मीरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमीम इकबाल ने कहा 'मुश्फिकुर ने कुछ दिन पहले मुझसे कॉन्टैक्ट किया और अपने फैसले के बारे में बताया। तब से, मैं उनके रेगुलर कॉन्टैक्ट में हूं। मैंने उनसे कहा कि वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और खुद अपना फैसला बताएं। मैंने यह भी रिक्वेस्ट की कि वे फेसबुक पोस्ट के जरिए इसका ऐलान न करें क्योंकि वे बांग्लादेश क्रिकेट के दिग्गज रहे हैं। मैं चाहता था कि उनके रिटायरमेंट को सही तरीके से लिया जाए।

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने साल 2005 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह बांग्लादेश के लिए सबसे लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने रिकॉर्ड 108 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.80 की औसत से 7,062 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की और से सर्वाधिक टेस्ट शतक (14 शतक) मुश्फिकुर रहीम के नाम ही है। नवंबर 2018 में ढाका में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने नाबाद 219 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 2022 में T20I से रिटायरमेंट ले लिया और ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 2025 में ODI से रिटायरमेंट की घोषणा की। तब से, वह केवल टेस्ट फॉर्मेट का हिस्सा ही रहे हैं।

मुश्फिकुर रहीम का क्रिकेट करियर

मुश्फिकुर रहीम के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए 108 टेस्ट, 274 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 7,062, वनडे में 7,795 और 1,500 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 14 टेस्ट शतक और वनडे में 9 शतक जड़े हैं। रहीम 39 साल के हो चुके हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article