एजुकेशन

Animesh Pradhan: तैयारी के बीच माता-पिता के निधन से भी नहीं डिगा हौसला, UPSC में दूसरी रैंक लाकर कायम की मिसाल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 17, 2024, 11:03 AM IST

Who is UPSC CSE 2nd Topper Animesh Pradhan: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं। अनिमेष प्रधान के पिता कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पिता के बाद साल 2023 में उनकी मां का भी निधन हो गया।

Image

Who is UPSC CSE 2nd Topper Animesh Pradhan

UPSC CSE Result 2023, Know About AIR 2 Animesh Pradhan: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट देखा सकता है। इस बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। आयोग की तरफ से कुल 1016 अभ्यर्थियों का फाइनल रूप से चयन किया गया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं दूसरी रैंक लाने वाले अनिमेष प्रधान।

Who is Animesh Pradhan: कौन हैं दूसरी रैंक लाने वाले अनिमेष प्रधान

यूपीएससी टॉपर अनिमेष ओडिशा के अंगुल के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तालचेर के कलिंग डीएवी स्कूल से प्राप्त की है। 12वीं क्लास में अनिमेष 98.4% अंकों के साथ पास हुए थे। साल 2021 में उन्होंने एनआईटी राउरकेला (NIT Rourkela) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिमेष प्रधान पहले ओडिशा लोक सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं।

UPSC CSE Result 2023

UPSC CSE Result 2023

Animesh Pradhan Family: अनिमेष प्रधान का परिवार

बता दें कि अनिमेष प्रधान के पिता कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पिता के बाद साल 2023 में उनकी मां का भी निधन हो गया। अनिमेष के परिवार में उनकी बहन हैं जोकि हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। वर्तमान में अनिमेश इंडियन ऑयल में बतौर इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑफिसर कार्यरत हैं।

UPSC CSE Result 2023

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सिविल सेवा के लिए कुल 664 पुरुष और 352 महिलाओं का चयन किया गया है। यूपीएससी के मुताबिक अलग-अलग चरणों में आयोजित किए गए इंटरव्यू में कुल 2,800 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article