एजुकेशन

MBA और PGDM कोर्स में क्या अंतर होता है, जानें किसमें मिलती है ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

What Is The Difference Between MBA And PGDM: एमबीए और पीजीडीएमस कोर्स के बारे में तो आप सभी ने (Difference Between MBA And PGDM) सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBA और PGDM कोर्स में क्या अंतर (MBA VS PGDM Which Is Better) होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों मैनेजमेंट कोर्स में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

MBA और PGDM कोर्स में क्या अंतर होता है

What Is The Difference Between MBA And PGDM: जब भी मैनेजमेंट की पढ़ाई की बात आती है तो एमबीए औऱ पीजीडीएम कोर्स का नाम (Difference Between MBA And PGDM) आता है। यह दोनों कोर्स मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए बेस्ट माने (MBA And PGDM Difference) जाते हैं। दोनों कोर्सेज का उद्देश्य छात्रों को व्यवसाय, प्रबंधन और नेतृत्व की समझ देना है। हालांकि अक्सर इन दोनों कोर्सेस के बीच में अंतर को लेकर कंफ्यूज रहते है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि MBA और PGDM कोर्स में क्या अंतर होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि दोनों मैनेजमेंट कोर्स में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं तो यहां जान लीजिए।

Difference Between MBA And PGDM: MBA और PGDM कोर्स में क्या अंतर होता है

बता दें MBA यानी मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master Of Business Administration) एक मास्टर्स डिग्री है। जबकि PGDM यानी पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (Post Graduate Diploma In Management) एक डिप्लोमा कोर्स है।

MBA And PGDM Difference: दोनों के सिलेबस में अंतर

एमबीए का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा तय किया जाता है, इसलिए इसमें बदलाव कम होते हैं और यह थोड़ा स्थिर रहता है। पीजीडीएम का पाठ्यक्रम संस्थान खुद तय करते हैं, इसलिए इसमें समय-समय पर उद्योग की जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जाते हैं। हालांकि दोनों ही कोर्स 2 साल के होते हैं। हालांकि PGDM में कुछ संस्थान 1 साल के एक्सीक्यूटिव प्रोग्राम भी ऑफर करते हैं।

Difference Between MBA And PGDM: MBA और PGDM में एडमिशन प्रक्रिया

एमबीए और पीजीडीएम दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए प्रबंधन प्रवेश परीक्षाएं जैसे CAT, MAT, XAT, CMAT आदि के अंक देखे जाते हैं। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाता है। हालांकि कई कॉलेज या इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम के लिए डायरेक्ट एडमिशन मिल जाता है।

MBA VS PGDM Which Is Better: इस कोर्स की फीस ज्यादा

एमबीए की फीस आमतौर पर सरकारी या विश्वविद्यालय कॉलेजों में कम होती है।

पीजीडीएम की फीस निजी और प्रतिष्ठित संस्थानों में अधिक हो सकती है, क्योंकि इनमें बेहतर सुविधाएं, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सपोर्ट दिया जाता है।

MBA And PGDM Which Course Is Best: किसमें मिलती है ज्यादा सैलरी और सुविधाएं

वहीं जॉब के लिहाज से देखा जाए तो इंडस्ट्री में दोनों को समान वैल्यू दी जाती है। हालांकि एकेडमिक तौर पर देखा जाए तो एमबीए की अधिक वैल्यू होती है। यदि कोई छात्र आगे पीएचडी या सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहता है तो उसके लिए एमबीए ज्यादा बेस्ट रहेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article