एजुकेशन

Explained : Skill-Based Education क्या है, 2026 में रहने वाला है जिसका बोलबाला ! शिक्षा मंत्री ने भी जताई जरूरत

What is Skill Based Education : स्किल बेस्ड एजुकेशन यानी कौशल आधारित शिक्षा का आने वाले समय में बोलबाला है। यही वजह है कि अब नई शिक्षा नीति के तहत इसे पाठ्यक्रम में किसी तरह शामिल करने की बात की जा रही है। इस तरह की एजुकेशन नीति को सिलेबस में शामिल करने के पीछे का मकसद बच्चों को बेहतर बनाना और किताबी ज्ञान की बजाय उन्हें प्रैक्टिकल बनाना है ताकि आने वाले समय में उनके पास करियर की अपार संभावनाएं हों।

Image

Skill Based Education क्या है ?

Skill Based Education : आने वाले समय में स्किल्स की अच्छी-खासी डिमांड बढ़ रही है। वो समय चला गया, जब रट्टा लगाने और सिर्फ कॉपियां भरने से ही बच्चे को उसके पढ़ाई में अच्छे होने का सर्टिफिकेट दे दिया जाता था। अब समय के साथ स्किल्स की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में सबसे ज्यादा अगर किसी बदलाव की चर्चा है तो वो है स्किल बेस्ड एजुकेशन। एजुकेशन के इस प्रकार की खूब डिमांड है। ऐसे में सबसे पहले ये जान लेना बेहद जरूरी है कि ये स्किल बेस्ड एजुकेशन क्या है? इससे आने वाले समय में शिक्षा प्रणाली पर किस तरह का असर होगा और ये परंपरागत शिक्षा से किस तरह से अलग है, कैसे ये भविष्य में करियर के अवसर बढ़ाएगी...

क्या है स्किल बेस्ड शिक्षा प्रणाली ? What is Skill Based Education ?

नई शिक्षा नीति में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वो है स्किल बेस्ड एजुकेशन। आने वाले समय में इस तरह की शिक्षा की खूब डिमांड होने वाली है। ऐसे में सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि स्किल बेस्ड एजुकेशन क्या होती है... दरअसल, ये एक ऐसी शिक्षा प्रणाली है, जिसमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं बल्कि काम करने की असल क्षमता यानी स्किल सिखाई जाती है। इस तरह के एजुकेशन सिस्टम में बोलना, लिखना, कंप्यूटर, एआई, मशीन, टूल्स, समस्या का समाधान, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, टीमवर्क और टाइम मैनेजमेंट सिखाया जाता है।

युवाओं के लिए क्यों जरूरी स्किल बेस्ड एजुकेशन Skill Based Education for Youth

ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद भी युवाओं के लिए नौकरी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। डिग्री के बावजूद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती। ऐसे में युवाओं के लिए स्किल बेस्ड एजुकेशन बेहद जरूरी है। कंपनियां अब स्किल देखकर हायर कर रही हैं। ऐसे में स्किल बेस्ड एजुकेशन के चलते खुद का काम यानी स्टार्टअप काफी आसान हो जाता है। भारत में नई शिक्षा नीति में स्किल बेस्ड एजुकेशन पर काफी जोर दिया जा रहा है। ताकि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

स्किल बेस्ड एजुकेशन से बढ़ेंगी करियर की संभावनाएं

Skill Based Education

अब 11वीं और 12वीं के सिलेबस में शामिल होगी स्किल बेस्ड एजुकेशन

11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में कौशल आधारित शिक्षा को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों को अनुरूप है। उन्होंने बताया कि हम 11वीं और 12वीं कक्षा में कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।

अब बच्चे पढ़ेंगे ये विषय

हर चीज में AI की बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए कोडिंग, ड्रोन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सब्जेक्ट्स अब बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास के कुछ छात्रों और स्टार्टअप शुरू करने वाले कुछ छात्रों से अपनी बातचीत को लेकर कहा कि मैं प्रोफेसर कामकोटि और उनकी टीम का आभारी हूं। वे खास प्रतिभा वाले छात्रों को बढ़ावा दे रहे हैं और उन्हें सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं।

स्किल बेस्ड एजुकेशन भविष्य के लिए बेहद जरूरी

canva

पारंपरिक शिक्षा Vs स्किल बेस्ड एजुकेशन

पारंपरिक शिक्षा फॉर्मूला को याद रखने और सिर्फ डिग्री पाने पर ही केंद्रित है। इसमें किताबें, थ्योरी और सिर्फ रट्टा लगाने पर ही फोकस किया जाता है। साथ ही लिखित परीक्षा पर जोर दिया जाता है। इसके इतर स्किल बेस्ड एजुकेशन में प्रदर्शन, प्रैक्टिकल और स्किल टेस्ट पर फोकस किया जाता है। इसमें सीधे रोजगार से जुड़ी शिक्षा ही छात्रों को दी जाती है। इसमें छात्रों से फ्रीलांसिंग और स्टार्टअप की तैयारी करवाई जाती है।

CBSE जैसे इंस्टीट्यूट्स कक्षा 6 से ही कोडिंग और AI जैसे कौशल सिखा रहे हैं। ऐसे में अब स्कूली शिक्षा प्रणाली अब रटंत विद्या को पीछे छोड़ स्किल बेस्ड लर्निंग की तरफ कदम बढ़ा रही है। आज के समय में युवाओं के पास बेशक कितनी ही डिग्रियां हों, उनका मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि वे वास्तविक परेशानियों से कितनी अच्छी तरह से निपट सकते हैं।

FAQs

स्किल बेस्ड एजुकेशन का क्या मतलब है? What is the meaning of skill-Based Education?

Skill Based Education का मतलब ऐसी पढ़ाई से होती है, जिसमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि वास्तविक जिंदगी में काम आने वाली स्किल्स सिखाई जाती हैं।

स्किल बेस्ड कोर्सेज कौन से हैं? What are skill-based courses?

भारत में कौशल आधारित शिक्षा क्या है? Skill based education in india

भारत की पहली स्किल-बेस्ड यूनिवर्सिटी कौन सी है? Which is the first skill-based university in India?

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article