What is Optical Illusion With Example: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी छवियां या चित्र हैं, जिन्हें हम देखकर तुरंत समझ नहीं पाते कि यह क्या बना है या फिर क्या लिखा है। वास्तव में इल्यूजन ऐसी स्थिति बना देता है कि हम भ्रमित हो जाते हैं। हो सकता है कि आपने भी कभी कुछ ऐसा देखा हो जिसने आपको इतना भ्रमित कर दिया हो कि आपको अपनी आंखें रगड़नी पड़ जाए और कुछ देर तक समय न आए कि आप वास्तव में क्या देख रहे हैं।
इल्यूजन यानी "भ्रम" यह लैटिन शब्द इल्यूडेरे (illudere) से आया है, जिसका अर्थ है "उपहास करना।"
आइये पहले एक उदाहरण देखते हैं -

ऑप्टिकल इल्यूजन क्या है
दूसरे शब्दों में जानें क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन, जिसे विजुअल इल्यूजन के रूप में भी जाना जाता है, विशेष रूप से, यह तब होता है जब आंखें मस्तिष्क को जानकारी भेजती हैं जो व्यक्ति को वास्तविकता से अलग किसी चीज़ को समझने में गुमराह करती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन क्यों है जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) आपको इस बारे में गहराई से सोचने पर मजबूर करता है कि यह निश्चित फोटो आखिर कैसे संभव है, यह मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है और यह दिलचस्प भी होता है।
इंटरनेट पर बड़ी मात्रा में ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटो गेम मौजूद हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी सोचने की प्रक्रिया को तेज और एडवांस्ड करता है। यह आपके अच्छी संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करने में भी मदद कर सकता है, और माता-पिता अपने बच्चे के दिमाग को प्रशिक्षित करने के लिए ऑप्टिकल इल्यूजन गेम (Optical Illusion Game) का उपयोग कर सकते हैं।
