एजुकेशन

पश्चिम बंगाल में 6 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जानें किन विभागों और संस्थानों पर लागू होगा आदेश

Image

West Bengal School Closed

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वित्त विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन राज्य सरकार के अधीन आने वाले कार्यालय, शिक्षण संस्थान और कई सार्वजनिक निकाय बंद रहेंगे। सरकार के इस निर्णय को राज्य के दो बड़े व्यक्तित्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मान देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

वित्त विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अधिसूचना में उन्हें राज्य के महान सपूतों में से एक बताया गया है। इस आदेश के बाद राज्य सरकार से जुड़े सभी संस्थान उस दिन बंद रहेंगे।

इन विभागों और संस्थानों पर लागू होगा आदेश

6 जुलाई को घोषित अवकाश का असर इन संस्थानों पर पड़ेगा:

  • राज्य सरकार के सभी कार्यालय
  • सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान
  • शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकाय
  • सरकारी निगम और राज्य के उपक्रम
  • राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त संस्थान
इस दिन राज्यभर में प्रशासनिक कामकाज और पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियां नहीं होंगी।

1 जुलाई को था हाफ डे

राज्य सरकार ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के मौके पर आधे दिन की छुट्टी का भी ऐलान किया था। यह दिन पूर्व मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। आदेश के मुताबिक 1 जुलाई को सरकारी दफ्तर और संस्थान सुबह खुले रहे लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद इन्हें बंद कर दिया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article