एजुकेशन

West Bengal Board Exam 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 11, 2022, 05:59 PM IST

Board Exam 2023, WBCHSE Class 12th Practical Exam 2023, West Bengal Board Exam 2023: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBSCHE) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

पश्चिम बंगाल बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

West Bengal Board 12th Practical Exam 2023, WBCHSE 12th Practical Exam Date Sheet 2023: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (WBSCHE) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। पश्चिम बंगाल बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर एग्जाम का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

WBCHSE Board Exam 2023: कब होगा एग्जाम?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पश्चिम बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 5 दिसंबर से 21 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए कैंप द्वारा स्कूलों को 23 नवंबर को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया जाएगा। डेट शीट के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कई निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सम्बन्धित विषय के शिक्षक ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन करेंगे और वह ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करेंगे। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download WBCHSE Class 12th Practical Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट wbchse.nic.in पर‌ जाएं।
  • इसके बाद 'Guideline regarding Practical Examination of H.S Examination 2023' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने प्रैक्टिकल एग्जाम डेट शीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Board Exam 2023: यहां पाएं अपडेट

पश्चिम बंगाल बोर्ड के अलावा छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी हाल ही में प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी की है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article