Viksit Bharat Buildathon 2025: शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज यानी 13 अक्टूबर 2025 से विकसित भारत बिल्डथॉन का लाइव प्रसारण किया जा (Viksit Bharat Buildathon 2025) रहा है। यहां देशभर के करीब 3 लाख से अधिक स्कूल भाग ले रहे हैं, जिसमें करीब 25 लाख से अधिक छात्र (Viksit Bharat Buildathon Live) शामिल होंगे। इस आयोजन की शुरुआत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ हुई, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भारत सरकार अटल इनोवेशन मिशन के निदेशक दीपक बागला भी शामिल थे। इस आयोजन का उद्घाटन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से किया।
Viksit Bharat Buildathon 2025: 23 सितंबर को हुआ था लॉन्च
बता दें शिक्षा मंत्रालय की ओर से विकसित भारत बिल्डथॉन 23 सितंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2025 थी। यह देश का सबसे बड़ा इनोवेशन मिशन है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी शुरुआत अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और एआईसीटीई के सहयोग से की गई है।
Viksit Bharat Buildathon: विकसित भारत बिल्डथॉन का उद्देश्य
इस बिल्डथॉन में सुझावों को चार विषयों में विभाजित किया गया है। जिसमें Atmanirbhar Bharat, Swadeshi, Vocal For Local और Samridhi Bharat शामिल है। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, टीम वर्क के माध्यम से विचार, नवाचार के लिए प्रेरित करना है।
छात्रों व स्कूलों को किया जाएगा सम्मनित
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन सभी आइडियाज का मूल्यांकन विशेषज्ञों की एक टीम करेगी। साथ ही जो छात्र सबसे अच्छे प्रोजेक्ट या आइडियाज बनाएंगे उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा जिन स्कूलों और छात्रों ने भाग लिया है उन्हें कंपनियों की ओर से मदद भी मिलेगी ताकि वह अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सकें। यहां कुल मिलैाकर 1 करोड़ रूपये का पुरस्कार पूल रखा गया है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर 10 विजेताओं की टीम, राज्य स्तर पर 100 टीम और जिला स्तर पर 100 टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Viksit Bharat Buildathon 2025 LIVE: कैसे देखें विकसित भारत बिल्डाथॉन
विकसित भारत बिल्डाथॉन के लाइव प्रसारण का डायरेक्ट लिंक Ministry Of Education के ट्विटर अकाउंट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। यहां आप इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही यहां यूट्यूब का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है - Viksit Bharat Buildathon 2025
