एजुकेशन

Varanasi School Closed Today: वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट! आज बंद रहेंगे प्री प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल

Varanasi School Closed Today, School Closed In Varanasi: बनारस में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति हो गई है। इसके चलते यहां प्रशासन ने प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक आज यानी 8 अगस्त को स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है।

Image

Varanasi School Closed Today: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे वाराणसी के स्कूल

Varanasi School Closed Today, School Closed In Varanasi: भगवान शिव की नगरी जलमग्र हो (Varanasi School Closed) गई है। यहां भी लगातार भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति हो (School Closed In Varanasi) गई है। इसके चलते प्रशासन ने आज यानी 8 अगस्त 2025 को कक्षा 12वीं तक स्कूल बंद करने का आदेश (Varanasi School Closed News) दिया है। ध्यान रहे यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद , सीबीएसई, आईसीएसई व सभी स्कूलों के लिए लागू होगा। वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Varanasi School Closed: प्री प्राइमरी से 12वीं तक स्कूल बंद

ध्यान रहे भारी बारिश व जलभराव के चलते यहां प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया है।

जलमग्न हुई सड़कें

बता दें मौसम विभाग ने 8 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया है। यहां गंगा और वरुणा नदियो के उफान और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। यहां कई ऐसे महोल्ले हैं जो अभी भी पूरी तरह से जलमग्न हैं। कई इलाकों में अभी भी सड़कें लबालब भरी हुई हैं। यहां गंगा ओर वरुणा नदी का जल स्तर बढ़ने की वजह से लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। यहा बड़े हिस्से में हाहाकार मच गया है। वहीं नदी के आसपास के इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article