एजुकेशन

School Closed Today and Tomorrow: भारी बारिश की वजह से 13 और 14 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ निर्देश

School Closed in Uttarakhand Today: भारी वर्षा की चेतावनी के कारण उत्तराखंड के दी चमोली में 13 व 14 अगस्त को स्कूल बंद की घोषणा कर दी है, इससे पहले बीती रात देहरादून जिले के स्कूल बंद करने की खबर आई थी।

Image

भारी बारिश की वजह से 13 और 14 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

School Closed in Uttarakhand Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के कारण उत्तराखंड के देहरादून जिले के बाद अब चमौली में भी स्कूल बंद का निर्देश आ गया है। जारी सूचना के अनुसार, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया, जिसके बाद चमोली जिले में दो दिन का अवकाश घोषित किया, इस दौरान 1 से 12 तक के सभी क्लासेज बंद रहेंगी। देखें पूरी खबर

आज 12 अगस्त को जारी निर्देश के अनुसार, उत्तराखंड के चमौली में 13 व 14 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे, यहां हो रही भारी बारिश व भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है।

इससे पहले कल 11 अगस्त को देहरादून के स्कूल केवल 12 अगस्त को बंद रखने का आदेश आया था। कल रात (11 Aug) को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश था।

school closed in uttarakhand

देहरादून स्कूल बंद

जबकि आज (12 Aug) जारी सूचना के अनुसार, चमौली में दो दिवसीय 13 व 14 अगस्त को अवकाश रहेगा। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र-छात्राओं हेतु अपितु विद्यालय प्रबंधन और कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा।

बता दें, उत्तराखंड में, बीते कई दिनों से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट व कुछेक जिले में रेड अलर्ट जारी है।

ट्रैकिंग पर भी रोक

चमोली में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है, जबकि रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है।

जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा भी कुछ दिनों के लिए स्थगित है। उन्होंने कहा, "श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।" मूसलाधार बारिश का असर पूरे राज्य में महसूस किया जा रहा है।

मसूरी में बारिश और घना कोहरा

देहरादून में, मसूरी में बारिश और घना कोहरा छाया रहा, जबकि रायपुर से एक वायरल वीडियो में एक गाय बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में तमसा नदी एक बार फिर खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है।

हरिद्वार

हरिद्वार में, रात भर हुई भारी बारिश के कारण रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक जैसे इलाके जलमग्न हो गए, जिससे निवासियों और व्यापारियों को भारी असुविधा हुई।

बागेश्वर

बागेश्वर में भूस्खलन के कारण 12 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे लगभग 50 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। उत्तरकाशी में, यमुनोत्री धाम जाने वाला मार्ग पत्थर और मलबा गिरने के कारण बंद है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही रुक गई है।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाले दिनों में स्कूल की छुट्टियों के विस्तार के बारे में जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन साइट timesnowhindi.com/education के अलाव स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article