एजुकेशन

यूपी में स्पोर्ट्स फील्ड में बनाएं करियर, ग्राउंड्स मैन और डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी के खेल निदेशालय में भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 14 अक्टूबर को एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: यूपी में स्पोर्ट्स फील्ड में बनाएं करियर

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026: यदि आप भी स्पोर्ट्स फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी के खेल निदेशालय में भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्राउण्ड्स मैन, उप क्रीडाधिकारी (विशेष चयन), उप क्रीडाधिकारी, सहायक प्रशिक्षक तैराकी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 14 अक्टूबर को एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 है। यहां फॉर्म में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 11 नवंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंस

बता दें इस भर्ती के तहत ग्राउंड्स मैन के 2 पद, ग्राउंड्स मैन (विशेष चयन) का 1 पद, उप क्रीड़ाधिकारी के 44 पद, उप क्रीड़ाधिकारी (विशेष चयन) के 6 पद, सहायक प्रशिक्षक (तैराकी) के 24 पद, सहायक प्रशिक्षक तैराकी (विशेष चयन) का 1 पद और जीवन रक्षक के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, जीवन रक्षक (विशेष चयन) के 3 पद, सहायक प्रशिक्षक (क्रिकेट), फुटबॉल, निशानेबाजी, वेटलिफ्टिंग, तलवारबाजी, कुश्ती, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, वुशू और लॉन टेनिस के 1-1 पद तथा सहायक प्रशिक्षक (हॉकी) के 2 पद शामिल हैं। इस प्रकार कुल 108 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment Qualification: क्वालिफिकेशन

  • ग्राउंड्समैन पद के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल पास किया होना चाहिए और खेल के मैदान/कोर्ट तैयार करने, घास व पौधों की देखभाल, फूलों और बीजों की किस्मों, सुरक्षा और बुवाई की जानकारी हो।
  • सहायक प्रशिक्षक (तैराकी) के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कोचिंग ट्रेनिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • वहीं अन्य पदों के क्वालिफिकेशन की बात करें तो प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, खेल प्रमाणपत्र और अनुभव की शर्तें अलग-अलग हैं। उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता चेक करें।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026 Age Limit: यहां देखें आयु सीमा

यूपी खेल निदेशालय के इन पदों पर आवेदन करने के लिए एज लिमिट की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

UPSSSC Sports Directorate Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Sports Direcorate Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के यूपी के खेल निदेशालय के इन पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article