एजुकेशन

UTET Answer Key 2023 OUT: उत्तराखंड ने ubse.uk.gov.in पर जारी की शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की, जानें क्या है यूटीईटी 1 और 2

UTET Answer Key 2023 Direct Link: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर यूटीईटी आंसर की 2023 जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत पेपर 1 व पेपर 2 की आंसर की चेक कर लें।

Image

यूटीईटी आंसर की

Uttarakhand TET Paper 1 and Paper 2 Answer Key PDF जारी कर दी गई है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर यूटीईटी आंसर की 2023 जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से तुरंत पेपर 1 व पेपर 2 की आंसर की चेक कर लें।

यूटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें - UTET Answer Key PDF Download

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ubse.uk.gov.in के साथ साथ ukutet.com पर भी आंसर की चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को किया गया था, मात्र 11 दिनों में परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है, इसलिए कहा जा सकता है कि यूटीईटी 2023 रिजल्ट भी इन्हीं दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

यूटीईटी 1 और यूटीईटी 2 क्या है? - What is UTET 1 and UTET 2

यूटीईटी परीक्षा 2023 उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई) द्वारा आयोजित की जाती है। कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को पेपर I और कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर-II देना होता है।

UTET Paper 1 आंसर कीLink
UTET Paper 2 आंसर कीLink

How to download UTET Answer Key 2023? - यूटीईटी आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  • यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, "यूटीईटी आंसर की 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • यूटीईटी आंसर की पेपर 1 और यूटीईटी आंसर की पेपर 2 डाउनलोड करें
  • सही उत्तर उनकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

जिन लोगों को आधिकारिक उत्तरों के खिलाफ आपत्ति उठाना है, वे secyutet@gmail.com पर मेल भेजकर आपत्तियां उठा सकते हैं, आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023 को 05:00 बजे तक है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article