UPTET Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPTET Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब किसी भी वक्त उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (UPTET Paper 1 Result) सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस साल यूपीटीईटी परीक्षा में करीब 19.95 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 1770714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यानी परीक्षा में कुल 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
UPTET Result 2026 Kab Aayega: कब होगी यूपी टीईटी की परीक्षा
बता दें यूपी टीईटी की परीक्षा इस बार 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा 60 जिलों के 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 12,11,459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,57,055 ने परीक्षा दी। वहीं प्राथमिक स्तर के लिए 7,83,202 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 7,13,659 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब आयोग रिजल्ट जारी करने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPTET Paper 1, Paper 2 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPESSC UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPTET Paper 1, Paper 2 Scorecard: यहां देखें स्कोर कार्ड
- नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- पेपर की जानकारी
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्त अंक
- क्वालीफाइंग अंक
UPTET Paper 1 Result 2026: यूपी टीईटी पेपर 1 और पेपर 2
बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए पात्र माने जाते हैं। जबकि पेपर 2 में पास होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए योग्य माने जाते हैं। वहीं यदि आप कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षक बनने चाहते हैं तो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों क्वालीफाई करना होता है।
UPTET Paper 1 & Paper 2 Passing Marks: यूपीटीईटी में पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी
यूपी टीईटी परीक्षा में प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होता है। यहां सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मानदंड 60 प्रतिशत यानी 90 अंक है। वहीं OBC, SC, ST और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित हैं। जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग को सामान्य वर्ग के साथ 60 प्रतिशत के मानदंड में रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए रिजल्ट का इंतजार करें। कटऑफ जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर किया जाएगा।
