एजुकेशन

UPTET Certificate 2026 Released: यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का सर्टिफिकेट जारी, स्कोर कार्ड लाइफटाइम के लिए वैलिड

UPTET Paper 1, Paper 2 Certificate 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPTET Paper 1, Paper 2 Certificate 2026: यहां डाउनलोड करें यूपी टीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का सर्टिफिकेट

UPTET Paper 1, Paper 2 Certificate 2026: यूपी टीईटी परीक्षा में सफल होने वाले 1 लाख 33 हजार 948 उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPTET Paper 1, Paper 2 Certificate) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब यूपी टीईटी का सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा।

UPTET Certificate 2026: यूपीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में इतने अभ्यर्थी सफल

बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी हुआ था। यहां प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 01 से 05 तक की परीक्षा में कुल 713648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 571435 अभ्यर्थी सफल हुए थे। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 06 से 08 तक के लिए परीक्षा में 1057021 उम्मीदवारों में से 759513 यानी 71.85 अभ्यर्थी सफल हो पाए थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPTET Paper 1 & Paper 2 Certificate 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें यूपी टीईटी सर्टिफिकेट

  • सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP TET Paper 1 & Paper 2 Certificate 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सर्टिफिकेट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPTET Exam Date 2026: कब हुई थी यूपी टीईटी की परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी टीईटी की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था। वहां अब अभ्यर्थी अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article