एजुकेशन

HSSC Forest Ranger Final Result 2026 Out: जारी हुई हरियाणा फॉरेस्ट रेंजर फाइनल परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं तुरंत चेक

HSSC Haryana Forest Ranger Final Result 2026 Out: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फॉरेस्टर रेंजर फाइनल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

HSSB Haryana Forest Ranger Final Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें हरियाणा फॉरेस्ट रेंजर फाइनल परीक्षा का रिजल्ट

HSSC Haryana Forest Ranger Final Result 2026 Out: हरियाणा फॉरेस्टर रेंजर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana Forest Ranger Final Result) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फॉरेस्टर रेंजर और डिप्टी रेंजर फाइनल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 78 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

HSSC Haryana Forest Ranger Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें एचएसएससी फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी रेंजर की लिखित परीक्षा सितंबर से अक्टूबर 2024 में हुई थी। वहीं फिजिकल मेजरमेंट और फिजिकल स्क्रीनिंग 11 से 13 सितंबर 2025 के बीच निर्धारित थी। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (Genral Category) के लिए कटऑफ लिस्ट 61.425 थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Haryana Forest Ranger Final Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HSSC Haryana Forest Ranger Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

फॉरेस्ट और डिप्टी रेंजर का कार्य क्या होता है

बता दें हरियाणा में फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी रेंजर का मुख्य काम जंगलों की सुरक्षा करना, वन्यजीवों का संरक्षण करना और वन विभाग के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है। फॉरेस्ट रेंजर अपने निर्धारित वन क्षेत्र की निगरानी करता है और पेड़ों की अवैध कटाई, वन भूमि पर अतिक्रमण तथा शिकार जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई करता है। इसके अलावा, वह जंगलों में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करने, पौधारोपण अभियान चलाने, वन संसाधनों की देखभाल करने और वन कर्मचारियों के काम की निगरानी करने की जिम्मेदारी भी निभाता है।वहीं डिप्टी रेंजर फॉरेस्ट रेंजर की सहायता करता है और अपने निर्धारित वन क्षेत्र में वन सुरक्षा से जुड़े कार्यों को संभालता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article